ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
मनोरंजन

श्रीराम नेने ने खरीदी इलेक्ट्रिक कार

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने टाटा की नई इलेक्ट्रिक कार खरीदी है। श्रीराम नेने ने जो ईवी कार खरीदी है उसका नाम Tata Nexon EV Dark Edition है। श्रीराम नेने ने टाटा नेक्सान डॉर्क एडिशन का टॉप वेरिएंट लिया है, इसकी कीमत 17.15 लाख रुपये  है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, अभी-अभी भारत में नई EV लॉन्च हुई है। मैं कार, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और राइडिंग से बहुत प्रभावित हूं। यूजर एक्सपीरिएंस लेटेस्ट एप्स और ट्रैकिंग के साथ अद्भुत और पूर्ण है और होम चार्जर के साथ आता है और सभी उचित मूल्य पर उपलब्ध है। सबसे जरूरी बात इसे भारत में निर्मित और डिजाइन किया गया है। यह विदेशी तेल पर हमारी निर्भरता को कम करता है।
इससे पहले माधुरी दीक्षित और उनके पति ने एक नया घर किराए पर लिया था। घर के हर महीने का रेंट 12.5 लाख रुपये है। माधुरी का घर मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में 29वें फ्लोर पर है। यह 5500 स्कवॉयर फीट में फैला हुआ है।

Related Articles

Back to top button