ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मध्यप्रदेश

शाजापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष ने पकड़े सीएमएचओ के पैर, स्वास्थ्य सुविधाओं की लगाई गुहार

शाजापुर।   शाजापुर जिला अस्पताल में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा कार्यकर्ता व अन्य पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और यहां ट्रामा सेंटर में जमकर नारेबाजी व हंगामा किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष व कार्यकर्ता यहां की मैटरनिटी विंग में व्याप्त अव्यवस्था मनमानी और अवैध वसूली की बात को लेकर पहुंचे थे। भाजपा जिला अध्यक्ष कराड़ा का कहना था कि बीती रात एक गर्भवती महिला की डिलीवरी नहीं कराई गई। उससे रुपयों की मांग की गई नहीं दे पाने पर उसे गंभीर बताकर रेफर कर दिया गया। जबकि शहर के ही निजी अस्पताल में उसकी नार्मल डिलीवरी हो गई।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य लोगों ने ट्रामा सेंटर में जमकर नारेबाजी की। वह नारेबाजी करते हुए ट्रामा सेंटर की मेटरनिटी विंग तक पहुंच गए और यहां धरने पर बैठ गए। हालांकि कुछ देर बाद यहां पर भर्ती गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को ध्यान में रखते हुए वह लोग मेटरनिटी विंग से हटे और ट्रामा सेंटर के मुख्य द्वार पर जाकर धरने पर बैठ गए। यहां जमकर नारेबाजी हुई, अस्पताल प्रबंधन मुर्दाबाद, अवैध वसूली बंद करो जैसे नारे भी लगाए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा इसके पहले भी मेटरनिटी विंग में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचकर नाराजगी जताई जा चुकी है।

इधर, ट्रामा सेंटर में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए हंगामे के बाद सीएमएचओ डा. राजू निदारिया, जिला अस्पताल सिविल सर्जन डा. बीएस मैना, डाक्टर, कर्मचारी व नर्सिंग स्टाफ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां पर कलेक्टर दिनेश जैन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ, डाक्टर और संसाधनों के बल पर जितना बेहतर काम किया जा सकता है, वह कर रहे हैं। इस तरह के हंगामे आदि से वह यह कार्य भी नहीं कर पाएंगे। यहां तक कि महिला डाक्टरों ने तो नौकरी छोड़ने तक का मन बना लिया है। मामले में कलेक्टर ने कहा कि लिखित में कोई शिकायत मिले तो जांच की जाएगी अन्यथा हंगामे तो होते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button