ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

नक्सलियों के कब्जे से जवान को छुड़ाने के लिए पुलिस कर रही चौतरफा प्रयास

रायपुर। तररेम में मुठभेड़ के बाद नक्सलियों द्वारा अगवा कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर मिनहास को छुड़ाने के लिए पुलिस चौतरफा प्रयास कर रही है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि इलाके की सघन सर्चिंग की गई है। जवान का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। उस इलाके के गांवों में फोर्स ने अपने गुप्तचरों को लगाया है।

अनुमान है कि जवान किसी गांव में होगा। फोर्स सीधे कार्रवाई नहीं कर सकती, क्योंकि इससे जवान को खतरा हो सकता है। पुलिस ने गांव के मध्यस्थों की मदद ली है। इलाके से वाकिफ पत्रकारों की भी मदद ली जा रही है। ज्ञात हो कि नक्सलियों ने बताया है कि जवान उनके पास है। उसे छोड़ने की बात भी कही गई है। फोर्स इस संवेदनशील मामले में बेहद सतर्क है।

इस बीच सूचना मिली है कि पत्रकारों के दल से नक्सलियों के मददगार ग्रामीणों की मुलाकात हुई है। ग्रामीणों ने यह नहीं बताया है कि नक्सलियों ने जवान को कहां रखा है, इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है। यह कहा है कि इंतजार करो हम नक्सलियों को संदेश भेज रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि किसी न किसी माध्यम से आज या कल तक जवान की रिहाई हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button