ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

बंद होटल का ताला तोड़कर घुसे चोर, गार्ड की सूचना पर पकड़ाए

बिलासपुर। तारबाहर थाना क्षेत्र के बंद होटल में घुसे चोरों को सुरक्षाकर्मी व पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद मालिक के साथ थाने पहुंचकर चोरी के सामान समेत आरोपित युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है।

टिकरापारा निवासी श्रेय चौकसे होटल रसोई का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि होटल को गोपाल कृष्ण सिंघल के साथ इकरारानाम के तहत संचालित किया जा रहा था। उनका अनुबंध 2026 तक है। भवन अनुज्ञा का उल्लंघन होने पर नगर निगम ने 22 दिसंबर 2020 को होटल सील कर दिया था।

इसके बाद से होटल बंद था। होटल को नगर निगम की ओर से सुरक्षार्थ श्रेय चौकसे को सुपुर्द किया गया है। बीते 23 फरवरी को चोरों ने नगर निगम के सील तोड़ दिया था। इसकी शिकायत भी उन्होंने थाने में की थी। सोमवार की सुबह 11 बजे उन्हें पता चला कि चोरों ने होटल का एसी पार कर दिया है। वहीं रात आठ बजे उन्हें गार्ड शारदा गुप्ता ने बताया कि होटल में चोर घुसे हैं।

इस पर उन्होंने इसकी सूचना तारबाहर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मालिक के साथ होटल पहुंची। इस दौरान होटल की दूसरी मंजिल से कूदकर दो लोग भागने लगे। पुलिस व होटल के सुरक्षाकर्मी ने संजू तांडे व कांशी मानिकपुरी को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित युवकों को हिरासत में लिया है।

गेहूं की मिंजाई के लिए गया किसान, सूने मकान से एक लाख नकदी समेत जेवर पार

बेलगहना क्षेत्र के पहंदा निवासी गणेश राम रात्रे(53 वर्ष) किसान हैं। रविवार सुबह नौ बजे वे अपनी पत्नी व बच्चों को लेकर मांझाभाठा गया था। वहां गेहूं मिंजाई के बाद जब वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में रखे एक लाख स्र्पये नकद, सोने व चांदी के जेवर गायब थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button