ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

बिलासपुर में जमीन दिलाने के नाम पर हड़प लिए 19 लाख स्र्पये

बिलासपुर।  जमीन बेचने के नाम पर 19 लाख 61 स्र्पये हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों के साथ ही सरकंडा थाने में भी की गई है। सरकंडा क्षेत्र के चांटीडीह पठानपारा निवासी संतोष रजक पिता इतवारी रजक (36) ने अपनी शिकायत में बताया है कि सरकंडा निवासी पंकज सिंह से करीब एक साल पहले जान-पहचान हुई। इस दौरान पंकज सिंह से उसकी जमीन खरीद-बिक्री को लेकर बातचीत होती थी।

तभी पंकज सिंह ने बताया कि चिल्हाटी में उनका फार्म हाउस है, जिसमें से दो हजार वर्गफीट बेचना है। खसरा नंबर 1940/1 की जमीन बताकर 13 सौ स्र्पये वर्गफीट में सौदा तय किया गया। इस दौरान 11 हजार स्र्पये एडवांस भी ले लिया। शेष रकम एग्रीमेंट व रजिस्ट्री के समय देने की बात भी तय हुई। लेकिन, इसी बीच कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन लग गया। इस दौरान तहसील कार्यालय बंद होने पर एग्रीमेंट नहीं हो सका। फिर भी पंकज सिंह लाकडाउन के दौरान ही किश्तों में कभी 50 हजार स्र्पये तो कभी एक-दो लाख स्र्पये करके कुल 19 लाख 61 हजार स्र्पये ले लिया।

इस बीच पंकज सिंह लाकडाउन खत्म होने पर एग्रीमेंट करने व जमीन की रजिस्ट्री कराने का झांसा देता रहा। लेकिन, लाकडाउन के बाद कामकाज शुरू हुआ, तब पंकज सिंह ने जमीन का सौदा होने व रजिस्ट्री कराने की बात से मुकर रहा है। इस पर संतोष सिंह ने जमीन की रजिस्ट्री नहीं कराने पर रकम वापस करने की मांग की। अब वह रकम लौटाने के बजाए संतोष को घूमा रहा है। वहीं, जान से मारने की धमकी भी देने लगा है।

परेशान होकर संतोष ने इस मामले की शिकायत सरकंडा थाने के साथ ही एसपी प्रशांत अग्रवाल व आइजी रतनलाल डांगी से की है। इस मामले में सरकंडा टीआइ जेपी गुप्ता का कहना है कि शिकायत पर जांच की जाएगी। दोनों पक्षों का बयान दर्ज करने के बाद अपराधिक प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button