ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
खेल

कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत ने कोरिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है। गुरुवार (सात अप्रैल) को सिंधू जापान की आया ओहोरी और श्रीकांत ने इजराइल के मिशा जिल्बरमैन के खिलाफ जीत हासिल की। दूसरी ओर, युवा लक्ष्य सेन और मालविका बंसोड़ को दूसरे राउंड में हार का सामना करना पड़ा।

दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने ओहोरी के खिलाफ सीधे गेमों में जीत हासिल की। उन्होंने 26वें नंबर की जापानी खिलाड़ी को 21-15, 21-10 से हराया। सिंधू अब तक ओहोरी के खिलाफ करियर में नहीं हारी हैं। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों के बीच 12 मैच खेले गए हैं। कोरिया में सिंधू को तीसरी वरीयता मिली है। अगले दौर में उनका मुकाबला थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान से होगा। दोनों खिलाड़ी पिछले महीने स्विस ओपन के फाइनल में आमने-सामने हुई थीं। उस मुकाबले में सिंधू ने बुसानन को हराया था।

Related Articles

Back to top button