Breaking
डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्त... रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या

आम आदमी पार्टी का सदस्यता महाअभियान जारी, बड़े पैमाने पर जुड़ रहे लाखों लोग

रायपुर, 19 अप्रैल 2023,छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी का बड़े स्तर पर सदस्यता महा अभियान जारी है। पार्टी के इस सदस्यता महा अभियान में छत्तीसगढ़ की जनता बढ़ चढ़कर भाग ले रही है। पार्टी के पदाधिकारी-कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, तहसील, ब्लॉक यहां तक की गांव-गांव में जाकर सदस्यता अभियान चला रहे हैं। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि आलम यह है कि आज प्रदेश का सभी वर्ग आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए आतुर है। हम छत्तीसगढ़ में अपने टारगेट को प्राप्त करने वाले हैं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस टारगेट को पूरा करने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिए हैं। सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आम आदमी पार्टी के साथ बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। हरियाणा में 11 लाख से अधिक लोगों ने पार्टी की सदस्या ली है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आम आदमी पार्टी पर अपना भरोसा और विश्वास जता रहे हैं। “आप” की सदस्यता अभियान छत्तीसगढ़ में आंधी की तरह चल रही है। जिसमें प्रदेशभर के युवा कांग्रेस-बीजेपी का साथ छोड़कर “आप” के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ”आप” के पदाधिकारी लगातार नए जुड़ने वाले सदस्यों को दिल्ली और पंजाब की जनता को मिलने वाली स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के काम को गिना रहे हैं। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली और पंजाब की सरकार लगातार विकास के नए-नए आयाम गढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में भी बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी पर भरोसा जता रहे हैं और लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं।     

“आप” प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सदस्यता महाअभियान में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं और उनकी मेहनत जल्द ही रंग लाने वाली है। उन्होंने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की भूपेश सरकार को आम आदमी पार्टी उखाड़ फेंकने का काम करेगी। छत्तीसगढ़ की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि अबतक की सरकारों ने सिर्फ छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छलावा किया। उनके साथ धोखा किया, उन्हें बरगलाकर उन्हें अपनी गंदी राजनीति का शिकार बनाया। अबतक प्रदेश में ‘धोखे की सरकार’ रही, लेकिन अब प्रदेश की जनता सब समझ गई है। उन्होंने कहा कि ‘धोखे की सरकार’ का अब प्रदेश से खत्मा होगा और भारी बहुमत के साथ 2023 में “आप” की सरकार सत्ता में आएगी। उन्होंने आगे कहा कि हम स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। पार्टी के सदस्यता अभियान में अपार जन समर्थन मिल रहा है।

डुमना विमानतल पर यात्रियों को सुविधा, एयरोब्रिज के माध्यम से सीधे विमान तक पहुंचे     |     शक्ति भवन के पास पांच एकड़ में बनेगा प्रदेश का पहला मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम     |     क्यूआर कोड स्कैन करते ही बनेगी ओपीडी पर्ची, यह एप करना होगा लोड     |     कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत से सीएनजी टैंक में लगी आग, पांच लोगों ने कूदकर बचाई जान     |     शौचालय का बहाना बनाकर पुलिस हिरासत से हिस्ट्रीशीटर फरार, पत्रकार की हत्या में मुंबई से हुआ था गिरफ्तार     |     रिश्वत के साढ़े तीन हजार रुपए लेते पटवारी को लोकायुक्त ने पकड़ा     |     पुलिस की तरह अब डीएफओ से लेकर रेंजर स्तर के अधिकारियों के वाहनों पर चमकेगी बहुरंगी बत्ती     |     सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक से 17 लाख की लूट का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, 11 लाख रुपये बरामद     |     कपास बीज के लिए तीसरे दिन भी जमकर हंगामा, रास्ता जाम, धूप में घंटो परेशान हो रहे महिलाएं व बुजुर्ग     |     MP में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज भोपाल में, इस वजह से बढ़ रही संख्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें