ब्रेकिंग
जेपीएससी भर्ती रद्द करने पर हाईकोर्ट की रोक: छात्रों ने सरकार पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, सभी 24 जिलो... 'वंदे मातरम्' के 6 छंद और 190 सेकंड की समयसीमा: अधूरा गाना अब गैर-कानूनी, गृह मंत्रालय ने तय किए कड़... यूपी गैंगस्टर एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, दो वकीलों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द दिवाली-छठ पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: UP-बिहार के लिए शुरू होंगी DTC की लग्जरी बसें वेब सीरीज देखकर बनाई 'चोरी की क्लास': 18 साल होते ही बच्चों को निकालता था हिस्ट्रीशीटर, जबलपुर RPF क... 21 अगस्त वेदर अपडेट: दिल्ली में झमाझम बारिश के आसार, एमपी-राजस्थान और यूपी के कई जिलों में येलो अलर्... जयपुर के बगरू में स्कूल निरीक्षण के दौरान भारी बवाल: CJP कार्यकर्ताओं पर हमला, गाड़ियों में तोड़फोड़ 'लेडी सिंघम' CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR: एयरहोस्टेस से DSP बनीं अफसर पर घूसखोरी और आपराधिक साजिश का म... 'चीनी संसद जैसी बन जाएगी लोकसभा': नए संसद भवन के डिजाइन पर बोले शशि थरूर, दूरी और ध्रुवीकरण का कराया... 1984 सिख-विरोधी दंगों के दोषी पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन, तिहाड़ से...
मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत केस में आरटीआई से मांगी गई जानकारी, जानें सीबीआई ने क्या दिया जवाब

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल होने वाले हैं। पहले उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस पुलिस कर रही थी बाद में इस केस को सीबीआई को दे दिया गया। अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के दो साल होने वाले हैं। सुशांत अपने मुंबई स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। पहले उनकी मौत की जांच मुंबई पुलिस कर रही थी। बाद में इस केस को सीबीआई को दे दिया गया। अभी तक जांच एजेंसी की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं आई है। इस मामले में सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत सीबीआई से जवाब मांगा गया लेकिन जांच एजेंसी ने कोई भी सूचना देने से इनकार कर दिया। एजेंसी का मानना है कि इससे जांच प्रभावित हो सकती है इसलिए कोई भी खुलासा करने से इनकार कर दिया।

जांच एजेंसी ने क्या कहा

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने सभी को हिला दिया था। बॉलीवुड सितारों से लेकर प्रशंसक तक सदमे में थे। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई को एक आरटीआई प्राप्त हुआ है। सीबीआई ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया और आवेदक को जवाब दिया, ‘सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच की जा रही है। कुछ  भी साझा करने से जांच प्रभावित हो सकती है। मांगी गई जानकारी नहीं दी जा सकती है।‘

आखिरी फिल्म देख इमोशनल हुए फैन्स

सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ थी, जो उनके निधन के बाद डिजनी प्लस हॉटस्टार रिलीज हुई थी। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री संजना सांघी थीं। प्रशंसकों की डिमांड को देखते हुए मेकर्स ने इसे फ्री में दिखाने का फैसला किया।

परिवार में कौन-कौन

सुशांत अपने पीछे पिता केके सिंह और चार बहनों रानी, मीतू सिंह, प्रियंका सिंह, और श्वेता सिंह कीर्ति को पीछे छोड़ गए हैं। उनके पिता पटना में रहते हैं।

Related Articles

Back to top button