ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

Nirbhaya Case: दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग को लेकर निर्भया की मां का कोर्ट के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द से जल्द फांसी देने की मांग को लेकर निचली अदालत के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि चारों दोषियों को फांसी देने में देरी हो रही है। इनके खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया जाए।

इससे पहले निर्भया को दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट दारी करने की याचिका पर सुनवाई हुई। इस दौरान निर्भया की मां ने कहा कि वह बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए सात साल से भटक रही हैं। दोषी फांसी से बचने के लिए नए-नए तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब उनका विश्वास डगमगा रहा है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया की मां ने कहा कि अदालत दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करे। इस दौरान वह सुनवाई के दौरान बेहोश भी हो गईं।

निर्भया के माता-पिता और दिल्ली सरकार ने मंगलवार को अदालत में गुहार लगाई थी कि दोषियों को नया डेथ वारंट जारी किया जाए। पहले तिहाड़ जेल में 22 जनवरी के लिए फांसी की तारीख तय की गई थी, जिसे 17 जनवरी के आदेश से 1 फरवरी को सुबह 6 बजे के लिए टाल दिया गया था। ट्रायल कोर्ट ने बाद में, 31 जनवरी को अगले आदेश तक डेथ वारंट पर रोक लगा दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button