ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- अब दिल्ली के स्कूल-मदरसों में जरूरी हो हनुमान चालीसा का पाठ

कोलकाता। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल को बधाई दी है। साथ ही उन्हें सलाह दी है कि वह दिल्ली के स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कराएं।

कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया, ‘अरविंद केजरीवाल जी को जीत की बधाई। निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी स्कूलों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘बजरंगबली की कृपा से अब दिल्लीवासी बच्चे क्यों वंचित रहें?’

जानकारी हो कि दिल्ली में चुनाव भले ही खत्म हो गए हों, लेकिन ‘हनुमान जी ‘ पर चल रही राजनीतिक उठा-पटक अबतक शांत नहीं हुई है। हनुमान चालीसा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भी शांत नहीं हुआ है। भाजपा की हार के बाद बुधवार सुबह भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अरविंद केजरीवाल को जीत की बधाई देते हुए एक बार फिर हनुमान जी को बीच में लेकर आ गए।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से जीत पर अरविंद केजरीवाल को चौतरफा बधाई मिल रही हैं। विपक्ष के तमाम नेताओं समेत बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी उन्हें बधाई देते हुए सलाह दी है कि वह दिल्ली के स्कूलों और मदरसों में हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कराएं। विजयवर्गीय ने कहा कि बजरंगबली की कृपा से दिल्ली के बच्चे क्यों वंचित रहें। निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है। अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसो सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो।

जानकारी हो कि एक जनसभा में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि अभी तो केजरीवाल जी ने हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू की है, आप देखना आगे-आगे क्या होता है। ओवैसी भी एक दिन हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ता दिखाई देगा।

बता दें कि इस चुनाव में एक न्यूज चैनल में साक्षातकार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान चालिसा गाकर सुनाया था, जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता उनपर चारों ओर से हमलावर हो गए हैं। कपिल मिश्रा ने भी इसे लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया था कि केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं, अभी तो ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ेगा। ये हमारी एकता की ताकत है। ऐसे ही एक रहना है। इकट्ठा रहना है। एक होकर वोट करना है। कपिल मिश्रा ने आगे लिखा कि हम सबकी एकता से 20 प्रतिशत वाली वोट बैंक की गंदी राजनीति की कब्र खुदकर रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button