ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

आज सप्तमी के दिन मैहर में मां शारदा स्वर्ण आभूषणों से सजीं

सतना।   आज चैत्र नवरात्र की सप्तमी है और आज आदि शक्तिपीठ मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। आज सप्तमी का विशेष मुहूर्त होने के कारण माता को स्वर्ण आभूषणों के श्रृंगार से सजाया गया है। प्रातःकाल ब्रम्हमुहूर्त में मंदिर के मुख्य पुजारी पवन पांडेय (दाऊ) महाराज ने माता की प्रथम महाआरती की और भक्तों के लिए मां शारदा का पट खोला गया। इसके बाद से ही हजारों भक्तों की कतार माई शारदा के धाम में लगी है।

आज हो रही मां कालरात्रि की पूजा :

आज चैत्र नवरात्र की सप्तमी को नौ देवियों के सातवे स्वरूप माता कालरात्रि की आराधना की जा रही है। माता कालरात्रि अकाल मृत्यु से बचाने वाली होती हैं और दुश्मनों का नाश करने वाली होती हैं। इसलिए इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। इनकी आराधना से मनुष्य पर आने वाले अचानक संकट से भी बचा जा सकता है। माता कालरात्रि पूरी काले स्वरूप और बिखरे केशों वाली होती हैं। मैहर सहित जिले भर के देवी मंदिरों में आज भक्त माता कालरात्रि की आराधना करने पहुंच रहे हैं।

पूरे मैहर में कड़ी सुरक्षा :

नवरात्र में मैहर की सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग खुद पुलिस अधीक्षक सतना द्वारा की जा रही है। दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षको की तैनाती मैहर मेला क्षेत्र में लगी है। इस दौरान 11 सौ पुलिस जवान और 500 से अधिक सीसीटीवी व ड्रोन कैमरों से श्रद्धालुओँ पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही 15 उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, 30 थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी सहित 60 एसआइ पुलिस टीम सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व कर रहे हैं। पुलिस जवानों का बल सहित रीवा, सीधी, सिंगरौली और पीटीएस मैहर में अतिरिक्त पुलिस की छह कंपनियां रीवा पीटीएस से बुलवाकर तैनात की गई हैं। मेला क्षेत्र में घुड़सवार दस्ता, बम निरोधक दस्ता, स्वान दस्ता चौबीस घंटे तैनात है।

Related Articles

Back to top button