ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

मुंबई में फिर से भारी बारिश की चेतावनी, बसें डायवर्ट, स्कूलों की छुट्टी का ऐलान

मुंबई में एक फिर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मुंबई और आसपास के जिलों में लगातार मूसलाधार बारिश होने से शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया है। बुधवार को भारी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया गया है। भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हैं। मौसन विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है जिसको देखते हुए बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने बुधवार को स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। बारिश के कारण बसों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। लोगों से समुद्र के पास नहीं जाने को कहा गया है।

बुधवार मुंबई में तड़के हुई बारिश के कारण किंग्स सर्कल रेलवे स्टेशन और गांधी मार्केट के पास के इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कें लबालब भर गईं। बेस्ट की बसों के रूट भी जलभराव के कारण डायवर्ट किए गए। गांधी मार्केट में जलभराव के कारण बसों को भाऊदाजी रोड और सुलोचना शेट्टी रोड से डायवर्ट किया गया है। सायन रोड 24 और वल्लभ रोड पर जलभराव के कारण बसों को सायन रोड 3 से डायवर्ट किया गया है।

वहीं, बारिश के कारण हार्बर लाइन पर ट्रेनें लेट चल रही हैं और कुछ ट्रेनें कैंसल भी की गई हैं। उपनगरीय सेवाएं चर्चगेट से वसई रोड के बीच चल रही हैं, विरार में ट्रैक फेल होने के कारण वसई और विरार के बीच में ट्रेनें कम चल रही हैं। एसी लोकल फिलहाल चर्चगेट से वसई रोड के बीच चलेगी। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया है कि फ्लाइट्स 15-20 मिनट देरी से उड़ रही हैं।  बीएमसी ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में बुधवार को छुट्टी कर दी है। साथ ही, यह निर्देश जारी किया है कि जिन स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके हैं, वहां का प्रबंधन उनकी सुरक्षा का ध्यान रखे और उनके घर पहुंचाएं। ठाणे और नवी मुंबई में भी बुधवार सुबह 8:30 बजे तक पिछले 24 घंटे में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button