ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
मध्यप्रदेश

जल जीवन मिशन में करीब 4300 ग्रामों के हर घर पहुँचा जल

भोपाल : जल जीवन मिशन में ग्रामीण परिवारों को उनके घर में ही नल कनेक्शन के जरिये पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य तेजी से जारी है। प्रदेश में संचालित जल-प्रदाय योजनाओं के कार्यों से अब तक 4 हजार 258 ग्रामों के शत-प्रतिशत घरों में जलापूर्ति सुनिश्चित की जा चुकी है। मिशन में इंदौर संभाग, 905 गाँवों के हर घर में नल से जल मुहैया करवाकर प्रदेश में अग्रणी है। वहीं सीहोर जिला भी 258 ग्रामों के हर घर में जल पहुँचाकर अव्वल स्थान पर है। इसके पूर्व बुरहानपुर जिला शत-प्रतिशत ग्रामों में नल से जल उपलब्ध कराने वाला प्रदेश का पहला जिला घोषित हो चुका है।

प्रदेश में मिशन के कार्य जून 2020 से प्रारंभ किये गये थे। बीते वर्ष 2020-21 और 2021-22 (22 माहों) में 48 लाख 69 हजार से अधिक ग्रामीण परिवारों तक जल की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रदेश के 4 हजार 258 गाँव ऐसे हैं, जिनके हर परिवार तक नल कनेक्शन से जल की पूर्ति की जा चुकी है। मिशन में शत-प्रतिशत ग्रामीण परिवारों तक जल पहुँचाने वाले ग्रामों की संभाग वार प्रगति में इंदौर संभाग के 905, उज्जैन 754, भोपाल 668, जबलपुर 497, होशंगाबाद 362, ग्वालियर 327, सागर 295, शहडोल 159, मुरैना (चंबल) 151 और रीवा संभाग के 140 ग्राम शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button