ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
उत्तरप्रदेश

गरीबों की झोपड़ी, घर या दुकानों पर ना चले बुलडोजर-योगी

लखनऊ । उप्र में ‘बाबा’ का ‘बुलडोजर’ गरीबों पर कहर नहीं बरपायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गैंगस्टर, माफिया तथा भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई की आड़ में गरीबों के घर तथा झोपड़ी गिराने का मामला संज्ञान में आने के बाद स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि किसी गरीब का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं हो।
सूबे में दोबारा योगी आदित्यनाथ सरकार बनने के बाद एक बार फिर अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रशासन का सख्त रवैया जारी है। मुख्यमंत्री योगी और सरकार के तेवरों का ही असर है कि पिछले एक पखवारे में लगभग 80 अपराधी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। माफिया और अवैध कब्जा करने वालों में सरकार के बुल्डोजर का खौफ है। इनके कई अवैध निर्माण को जमींदोज किया जा रहा है। इतना ही नहीं इनके कब्जे से सरकारी जमीन को छुड़ाकर गरीबों के लिए घर बनाने की भी योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में अफसरों के साथ बैठक के दौरान उनको अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया। इसी दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि किसी गरीब की झोपड़ी पर बुलडोजर नहीं चलेगा। किसी भी गरीब की दुकान पर बुलडोजर नहीं चलेगा। सभी जगह पर सिर्फ पेशेवर माफिया तथा अपराधियों के खिलाफ ही कार्रवाई हो। सभी जगह पर भू-माफिया की अवैध संपत्ति पर ही बुलडोजर चले। गरीबों की संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर हो सख्त से सख्त एक्शन हो।

Related Articles

Back to top button