ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
व्यापार

जॉब तलाशने वालों के लिए गुड न्यूज़, Vodafone-Idea कराएगी सरकारी नौकरी की तैयारी!

जॉब की तलाश करने वालों के लिए अच्छी खबर है. टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया अब सरकारी नौकरी की तैयारी भी कराएगी. इसके लिए कंपनी ने तीन प्लेटफॉर्म्स से हाथ मिलाया है. कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने इसकी घोषणा की है.

नौकरी की तलाश करने वालों को मिलेगा फायदाकंपनी को कंज्यूमर्स से रिश्ते मजबूत होने की उम्मीद फ्री सब्सक्रिप्शन, डिस्काउंट ऑफर कर रही कंपनी

नई दिल्ली: टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone Idea) नौकरी (Jobs) की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर लेकर आई है. कंपनी टेलीकॉम सर्विस देने के साथ ही अब लोगों को सरकारी नौकरी की तैयारी भी कराएगी.

इन Platforms के साथ मिलाया हाथ

वोडाफोन-आइडिया ने बुधवार को जॉब प्लटफॉर्म Apna, इंग्लिश लर्निंग प्लेटफॉर्म Enguru और सरकारी परीक्षा की तैयारी कराने वाली प्लेटफॉर्म Pariksha के साथ पार्टनरशिप की है. वोडाफोन के इस कदम से नेटवर्क के साथ वे लोग भी जुड़ेंगे, जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं.

नहीं देना होगा अतिरिक्त शुल्क

कंपनी ने बताया की जॉब प्लेटफॉर्म Apna के साथ साझेदारी करने पर वोडाफोन-आइडिया के कस्टमर्स को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और उन्हें अन्य कैंडिडेट्स के मुकाबले प्लेटफॉर्म पर नौकरियों के लिए विजिबिलिटी मिलेगी. कंपनी के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अवनीश खोसला ने पार्टनरशिप की घोषणा करते हुए कहा कि हम यूजर्स के लिए कई तरह के एक्सपीरिएंस, प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के साथ जुड़ने के अवसर पैदा कर रहे हैं और इससे कंज्यूमर्स के साथ हमारे संबंधों को मजबूत होंगे.

मॉक टेस्ट भी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि हमारे कस्टमर्स को अंग्रेजी सीखने वाले प्लेटफॉर्म Enguru पर सब्जेक्ट एक्सपर्ट द्वारा संचालित अनमिलिटेड इंटरैक्टिव लाइव क्लासेज का 14 दिनों का फ्री ट्रायल मिलेगा. इसके बाद वह प्लेटफॉर्म पर 15-25 फीसदी के डिस्काउंट पर इन कोर्सेज का फायदा उठा सकते हैं. इसी तरह, Vi Jobs & Education केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को Pariksha पर एक महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन देगा. इसमें 150 से अधिक परीक्षाओं के लिए असीमित मॉक टेस्ट भी शामिल होंगे. फ्री ट्रायल  के बाद यूजर्स को हर साल 249 रुपये की सब्सक्रिप्शन फीस देनी होगी.

Related Articles

Back to top button