ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

Bigg Boss 15: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर भड़के सलमान खान, दिया ‘इश्क में निकम्मा’ का टैग

नई दिल्ली। बिग बॉस 15 में इस बार वीकेंड का वार एपिसोड बेहद दिलचस्प और रोमांचक होने वाला है। जहां वाइल्ड कार्ड एंट्रीज घर में अपनी शक्ति और अधिकार दिखाएंगे वहीं घर में नए मेहमान भी आएंगे। इस दौरान सलमान खान काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने घरवालों को जमकर लतड़ा लगाई

सलमान ने दिखाया आईना

प्रोमो में सलमान करण कुंद्रा से कहते नजर आ रहे हैं, ‘ऐसा लगता है जैसे आप हॉलिडे पर हैं। आप को क्या हुआ? इश्क में निकम्मा?’ इसके बाद वह करण और तेजस्वी प्रकाश से कहते हैं, ‘अगर तुम दोनों दिखना चाहते हो तो तुम्हें खुद ही दिखना होगा। फिर सलमान खान ने बाकी घरवालों की ये कहते हुए क्लास लगाई कि,’हमें आप सभी को जगाने के लिए एक्स कंटेस्टेंट्स को लाना पड़ा। ये जो सीजन है सब के सब फॉल्स (गलत) दिखाई दे रहे हैं।

तेजस्वी पर भड़के सलमान

प्रोमो में आगे तेजस्वी प्रकाश कहती हैं कि ‘कोई इस घर में इतना बड़ा एक्टर नहीं है कि वह झूठी एक्टिंग करने की हिम्मत रखे।’ उन्हें रोकते हुए सलमान कहते हैं कि ‘तेजा, क्या मैं आपको अभी यहां रोक सकता हूं?’ आगे वह गुस्से में कहते हैं, ‘घर में किसी के पास भी इस शो को जीतने का मौका नहीं है।’

देवोलीना ने शमिता को कहा- दोगला

एक अन्य टास्क में देवोलीना शमिता शेट्टी को ‘दोगला’ कहती हैं। इसके बाद सलमान ने देवोलीना से सवाल किया कि उन्होंने शमिता को ‘दोगला’ क्यों कहा। वीकेंड का वार एपिसोड में नेहा धूपिया पहली बार नजर आएंगी। नेहा सभी कंटेस्टेंट्स को अपने अंदाज में ग्रिल करने वाली हैं. साथ ही बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, अहान शेट्टी और तारा सुतारिया भी दिखाई देंगे।

पहले भी तेजस्वी की लगाई थी क्लास

वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान को तेजस्वी पर गुस्सा आया है। पहले भी तेजस्वी के बात करने के तरीके पर सलमान सवाल उठा चुके हैं। तेजा पर भड़कते हुए सलमान ने कहा था,’आप मुझसे ऐसे क्यों बात कर रही हैं? नो, नो, नो… इस तरह की चीजें मेरे साथ मत करिए मैडम।’

Related Articles

Back to top button