ब्रेकिंग
बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में...
खेल

Gold में निवेश का आ रहा है 29 नवंबर से मौका, 50 रुपये/ग्राम की मिलेगी छूट

नई दिल्‍ली। सरकारी स्वर्ण बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond) 2021-22 के लिए मूल्य दायरा 4,791 प्रति ग्राम तय किया गया है। बांड के लिए आवेदन 29 नवंबर से 5 दिनों तक दिया जा सकेगा। भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने बताया कि स्वर्ण बॉन्ड योजना 2021-22 की यह आठवीं किस्त है। यह 29 नवंबर को खुलेगी और तीन दिसंबर को बंद होगी। आरबीआई ने कहा, ” बांड का निर्गम मूल्य 4,791 रुपये प्रति ग्राम तय किया गया है।”

सरकार ने रिजर्व बैंक के साथ विचार-विमर्श में ऑनलाइन आवेदन करने वाले तथा डिजिटल तरीके से भुगतान करने वाले निवेशकों को 50 रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का भी फैसला किया है। ऐसे निवेशकों के लिए निर्गम मूल्य 4,741 रुपये प्रति ग्राम होगा। इससे पहले, श्रृंखला सात के लिए निर्गम मूल्य 4,761 रुपये प्रति ग्राम था। आरबीआई भारत सरकार की ओर से बांड जारी करेगा।

सरकार ने वर्ष 2015 में Sovereign Gold Bond or SGB की शुरुआत की थी। इसके बाद से अगस्‍त तक इस योजना से 31,290 करोड़ रुपये आए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने बताया था कि वैकल्पिक वित्तीय संपत्ति विकसित करने और भौतिक सोने की खरीद या उसे रखने के विकल्प के रूप में, भारत सरकार द्वारा 5 नवंबर 2015 को एसजीबी योजना को अधिसूचित किया गया था।

एसजीबी योजना पर जनता की प्रतिक्रिया आने के परिणामस्वरूप वर्ष 2015-16 से अगस्‍त 2021 तक 31,290 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ है। वित्तमंत्री ने कहा कि ये बॉन्ड भारतीय रुपये के भुगतान पर जारी किए जाते हैं और सोने पर ग्राम में अंकित होते हैं। बॉन्ड रिजर्व बैंक द्वारा भारत सरकार की ओर से जारी किए जाते हैं, और इसकी एक सरकारी गारंटी होती है।

इन बॉन्डों पर देय ब्याज अर्ध-वार्षिक है और 2.5 प्रतिशत प्रति वर्ष की दर से है। बॉन्ड पर ब्याज आयकर अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कर योग्य है। एसजीबी को भुनाने पर उत्पन्न होने वाले पूंजीगत लाभ कर से किसी भी व्यक्ति को छूट दी गई है।

Related Articles

Back to top button