ब्रेकिंग
HPCL Refinery Fire Visakhapatnam: विशाखापत्तनम में एचपीसीएल रिफाइनरी के प्लांट में लगी भीषण आग, तेज ... Delhi High Court on BS4 Vehicle Ban: दिल्ली में बाहरी राज्यों की BS-4 गाड़ियों के प्रवेश पर रोक बरकर... Tiger Shroff House Firing Case Arrest: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफल... पश्चिम बंगाल में दामोदर नदी में नहाने गए 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की डूबकर मौत, मछली पकड़ने वाले ... Aaj Ka Mausam : चक्रवाती तूफान 'मुरासु' का दक्षिण भारत में तांडव, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु समेत कई र... Pauri Garhwal Elephant Tusks Missing Case: उत्तराखंड के वन विभाग कार्यालय से 35 किलो हाथी दांत गायब,... Jalaun Lawyer Murder Case Jalaun: उत्तर प्रदेश के जालौन में कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहि... Delhi Police ACP Manasvi Vashisht Suspended: कड़कड़डूमा कोर्ट विवाद और पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्... Tap and Pay Debit Credit Card Security: क्या जेब में रखे कार्ड से कोई निकाल सकता है पैसे? जानिए कैसे... Indian Navy Rescue Operation Arabian Sea: अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम, सोमालियाई लुटे...
टेक्नोलॉजी

Google Maps बार-बार हो रहा है क्रैश, नहीं है परेशान होने की जरूरत, इन आसान तरीकों से करें ठीक

नई दिल्ली। Google का नेविगेशन ऐप Google Maps काफी उपयोगी है। लगभग सभी स्मार्टफोन यूजर्स बेस्ट रूट खोजने के लिए इस मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन मुसीबत तब बढ़ जाती है, जब यह मोबाइल ऐप बार-बार क्रैश होने लगता है। अगर आप भी इस तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी। हम आपको यहां कुछ तरीके बताने जा रहे हैं, जिससे आप Google Maps में आ रही  समस्या को ठीक कर पाएंगे।

लोकेशन सर्विस करें चेक

सबसे पहले आपको यह चेक करना चाहिए कि क्या आपके गूगल मैप्स के पास लोकेशन एक्सेस है और आपके डिवाइस की लोकेशन सर्विस चालू है या नहीं। अगर ये दोनों फीचर्स बंद हैं तो गूगल मैप्स काम नहीं करेगा। इसलिए गूगल मैप्स को लोकेशन को एक्सेस दें और लोकेशन फीचर को ऑन करें।

मोबाइल ऐप अपडेट करें

कई बार गूगल मैप्स अपडेट न होने के कारण ठीक से काम नहीं करता है। ऐसे में गूगल मैप्स को जरूर अपडेट करें।

Cache क्लियर करें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Cache डेटा आपके फोन में अस्थायी फाइल के रूप में स्टोर हो जाती है, जिससे डिवाइस स्लो हो जाता है। कई बार डिवाइस हैंग भी होने लगता है। इस वजह से कई बार गूगल मैप्स भी ठीक से काम नहीं करता है। तो हमेशा ध्यान रखें कि समय-समय पर Cache क्लियर करते रहें। इससे गूगल मैप्स ठीक से काम करने लगेगा।

Google Play सर्विस का डेटा और Cache क्लियर करें

अगर cache क्लियर करने से भी काम नहीं बना है तो आप गूगल प्ले सर्विस की Cache और डेटा क्लियर करें। इससे गूगल मैप्स बार-बार क्रैश नहीं होगा और ठीक से काम करने लगेगा। गूगल प्ले सर्विस का डेटा और Cache क्लियर करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स :-

  • अपने फोन की सेटिंग ओपन करें
  • अब ऐप्स एंड नोटिफिकेशन पर जाएं
  • यहां स्टोरेज एंड cache ऑप्शन पर जाकर इसे क्लियर करें
  • इस तरह डेटा भी क्लियर करें
  • इसके बाद गूगल मैप्स ठीक से काम करने लगेगा

Related Articles

Back to top button