ब्रेकिंग
OTT Censorship: 'सतलुज' विवाद के बाद सख्त हुई सरकार, OTT फिल्मों के लिए CBFC सर्टिफिकेट होगा अनिवार्... ISRO Brain Drain: इसरो में मची खलबली, 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा, सरकार ने सख्त किए न... Datia By-Election: दतिया में गरजे नरोत्तम मिश्रा, प्रशासन को दी चेतावनी, बोले- 'किसी में हिम्मत नहीं... Datia By-Election: 'नरोत्तम मिश्रा बड़ी चुनौती थे, आशुतोष तिवारी कुछ नहीं', कांग्रेस प्रत्याशी घनश्य... Haldiram in London: लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में खुला हल्दीराम का पहला स्टोर, छोले-भटूरे खाने उमड़ी... Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर के घर छापा, 100 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा Telangana ACB Raid: HMDA के चीफ इंजीनियर बी. रविंदर गिरफ्तार, 9.24 करोड़ की बेहिसाब संपत्ति जब्त Delhi Education Hub: दिल्ली को शिक्षा का बड़ा हब बनाने की तैयारी, CM रेखा गुप्ता ने DU के छात्रों को... Datia By-Election: जीतू पटवारी का बड़ा दावा- 'दतिया उपचुनाव 25 हजार वोटों से जीतेगी कांग्रेस' Shirdi Sai Baba Prasad: शिरडी में 700 किलो मिलावटी पेड़ा जब्त, FDA ने मारा छापा
व्यापार

उतार-चढ़ाव के बीच स्टॉक मार्केट में हुई मामूली बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में आठ अप्रैल को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान मामूली बढ़त दर्ज की गई। उतार-चढ़ाव भी सप्ताह में स्मॉलकैप और मिडकैप ने अच्छा प्रदर्शन किया। इस अवधि में कई कारकों ने बाजार को प्रभावित किया। जहां हफ्ते की शुरुआत में एचडीएफसी लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक के बीच विलय की घोषणा ने बाजार को समर्थन दिया, तो फेड के फैसले का भी असर दिखाई दिया।बीते कारोबारी सप्ताह में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स सूचकांक 170.49 अंक या 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,447 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक 114 अंक  या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ। इस बीच बीएसई स्मॉल-कैप इंडेक्स में 3.7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। इसमें स्वॉन एनर्जी, सूर्योदय स्माल फाइनेंस बैंक, रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, रिलायंस कैपिटल, सियाराम सिल्क मिल्स शामिल रहे। वहीं मिडकैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी 3.5 प्रतिशत उछाल आया। इसमें बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट, टाटा पावर, वोडाफोन-आइडिया और एनएचपीसी में जोरदार तेजी देखी गई। इस बीच बीएसई लार्ज-कैप इंडेक्स में भी एक प्रतिशत की बढ़त रही।

Related Articles

Back to top button