ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
खेल

हसीन जहां ने लगाया बड़ा आरोप, शमी को बड़े क्रिकेट खिलाड़ी कर हे सपोर्ट

कोलकाता : भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की प्रोफेशनल लाइफ तो अच्छी चल रही है। लेकिन उनकी निजी जिंदगी में काफी उठापटक चल रही है। शमी के खिलाफ सोमवार को अलीपुर की अदालत ने गिरफ्तारी वारंट निकाला है और 15 दिन के अंदर सरेंडर करने को कहा है। इस मामले को लेकर शमी की पत्नी हसीन जहां ने कहा है कि जब आसाराम और राम रहीम जैसे लोग कानून की मार से नहीं बच सके तो शमी भी नहीं बच पाएंगे और तेज गेंदबाज को उनके किए की सजा मिलेगी। हसीन जहां ने कहा, ‘‘अगर आसाराम बापू और राम रहीम कानून से नहीं बच पाए तो उसके सामने शमी कौन है ?’’ उन्होंने कहा, ‘‘शमी को बीसीसीआई का समर्थन हासिल है और उन्हें कुछ बड़े क्रिकेट खिलाड़ी भी समर्थन दे रहे हैं, अन्यथा वह अपनी गलती सुधारता, लेकिन कुछ धमकाने वाले लोगों के कारण वह ऐसा नहीं कर रहा। यह ज्यादा दिन नहीं चलेगा।’’

शमी को वारंट इसलिए मिला है क्योंकि उनके भाई सुनवाई के दौरान एक भी बार उपस्थित नहीं हो सके। जहां ने कहा, ‘‘मैं पिछले डेढ़ साल से लड़ाई लड़ रही हूं। मैं उम्मीद खोती जा रही थी, मैं आर्थिक तौर पर भी मजबूत नहीं हूं और न ही मुझे किसी तरह का समर्थन हासिल है। मैं काफी मेहनत कर रही हूं, लेकिन मुझे उम्मीद नजर नहीं आ रही थी मैं हार मान रही थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि यह मामला दब गया, लेकिन अल्लाह का शुक्रिया कि सच की जीत हुई। मैंने जितने भी आरोप शमी पर लगाए वो सभी सही साबित हुए। न्यायातंत्र सभी के लिए एक है।

मैं काफी खुश हूं और शुक्रगुजार हूं कि मुझे न्याया मिला और मेरा दर्द समझा गया।’’ उनसे जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम का क्रिकेटर होने के नाते शमी बच सकते हैं तो उन्होंने कहा, ‘‘वो क्या ताकत दिखाएंगे ? उन्हें समर्थन मिल रहा है और आगे भी मिलता रहेगा लेकिन वह अपने पाप नहीं छुपा पाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अंत में उन्हें अपने किए की सजा भुगतनी पड़ेगी। वह भाग नहीं सकते। अगर शमी अपनी हरकत नहीं सुधार सकते, तो उन्हें नुकसान उठाना पड़ेगा और सजा भुगतनी पड़ेगी।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button