ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लाइफ स्टाइल

गलती से भी न पिएं जरूरत से ज्यादा दूध, नहीं तो बिगड़ जाएगी आपकी सेहत

सभी जानते हैं कि किसी भी चीज का ज्यादा सेवन करने से आपकी हेल्थ बिगड़ सकती है. कुछ ऐसा ही दूध के साथ भी है. यदि आप भी जरूरत से ज्यादा दूध पीते हैं तो आपको आपकी हेल्थ बिगड़ सकती है. यदि आप जरूरत से ज्यादा दूध पी रहे हैं तो सावधान हो जाइए.

कहीं आप तो नहीं पीते ज्यादा दूध? बिगड़ सकती है आपकी सेहत आज ही बदलें अपनी आदतनई दिल्ली: सभी जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. यदि आप भी जरूरत से ज्यादा दूध पीते हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि इससे आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. दूध में ऐसे जरूरी तत्व होते हैं, जो बाल, स्किन और दांतों के लिए जरूरी होते हैं. हालांकि, ज्यादा दूध पीने से आपको फायदे के जगह नुकसान हो सकते हैं.

स्किन में हो सकती है एलर्जी

कई बार दूध के ज्यादा सेवन से स्किन में एलर्जी होने लगती है. इसका ज्यादा सेवन करने से पिंपल्स और शरीर में जगह-जगह चकत्ते निकल आते हैं. इसके अलावा भी कई प्रकार के नुकसान होते हैं. आइए जानते हैं कि ज्यादा दूध पीने के और क्या-क्या नुकसान हैं.

होने लगती है थकान

ज्यादा दूध पीने से सुस्ती और थकान भी होने लगती है. दरअसल, कई लोग इसे पचा नहीं पाते, जिसके चलते उन्हें कई प्रकार की दिक्कत होने लगती हैं. इस दौरान अपच और उल्टी की शिकायत भी हो सकती है.

हो सकती है हार्ट की दिक्कत

यदि आप दिन में तीन गिलास से अधिक दूध पीते हैं तो ऐसे में आपको हार्ट से जुड़ी परेशानी हो सकती है. कोशिश करें कि दूध का सेवन सीमित मात्रा में करें.

पेट फूलने की दिक्कत हो सकती है

इसके अलावा ज्यादा दूध पीने से पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है. साथ ही गैस की परेशानी हो सकती है. ऐसे में दूध का सेवन उतना ही करें, जिससे आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना हो.

Related Articles

Back to top button