ब्रेकिंग
महासमुंद: शराब दुकानों के सुरक्षाकर्मियों को 2 माह से नहीं मिला वेतन, 11 तारीख को सामूहिक इस्तीफे की... जांजगीर-चांपा: 1 करोड़ का बैंक लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी! फर्जी लेटर हेड बनाने वाला आरोपी इ... दंतेवाड़ा के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास! राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीते कुल 69 पदक, 33 गोल्ड पर... दुर्ग में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का घेराव: 3000 शिक्षक भर्ती में स्पोर्ट्स टीचर का एक भी पद न हो... जशपुर में महिला व नाबालिग से अपराध पर पुलिस का बड़ा एक्शन: कुनकुरी और तपकरा से 2 आरोपी गिरफ्तार, भेज... दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त...
व्यापार

19 पैसे के इस शेयर ने दिया छप्परफाड़ रिटर्न, 1 साल में 1 लाख रुपया बना 25 लाख

नई दिल्ली . कौन नहीं चाहता कि उसे ऐसा कोई स्टॉक हाथ लगे जो कम निवेश में तगड़ा रिटर्न दे. ऐसे सस्ते शेयरों को पैनी स्टॉक्स कहा जाता है. हालांकि, पैनी स्टॉक्स के बारे में बेहद कम जानकारी उपलब्ध होने के कारण यह बहुत रिस्की सौदा हो जाता है. इनकी ग्रोथ को लेकर निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है. लेकिन अगर किसी को बहुत थोड़े समय में बंपर मुनाफा चाहिए तो उसके सबसे पसंदीदा रास्तों में से एक पैनी स्टॉक है. आज हम ऐसे ही एक मल्टीबैगर पैनी स्टॉक की बात करेंगे जिसने निवेशकों के 1 लाख रुपए को बहुत कम समय में 25 लाख रुपए में बदल दिया.

1 साल में 2421 फीसदी का रिटर्नहम बात कर रहे हैं बीएलएस इन्फोटेक लिमिटेड के शेयरों की जिसने अपने निवेशकों को एक साल में 2421 फीसदी का रिटर्न दिया है. एक साल पहले यानी 17 मई को कंपनी के शेयरों की कीमत 19 पैसे थी. लेकिन साल भर से भी कम समय में यानी 8 अप्रैल 2022 को यह शेयर बढ़कर 4.79 रुपए पर पहुंच गया. इस अवधि में बीएलएस इन्फोटेक के शेयरों ने निवेशकों को 2421 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, बात पिछले 6 महीने की करें तो 21 अक्टूबर को यह शेयर बीएसई पर 33 पैसे का था. इस अवधि में शेयर ने निवेशकों को 1351 फीसदी का रिटर्न दिया है.

इस सालस 625 फीसदी की बढ़तइस साल शेयरों में 625.76 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली है. वर्ष-दर-तिथि के अनुसार, 3 जनवरी 2022 को 66 पैसे पर बंद हुआ शेयर बढ़कर 4.79 रुपए पर पहुंच गया है. हालांकि, पिछले महीने में इस शेयरे में बिक्री देखने को मिली और यह 7 फीसदी से अधिक नीचे लुढ़क गया. लेकिन इस शेयर ने कमबैक करते हुए पिछले 5 कारोबारी सत्रों में 20.65 फीसदी का रिटर्न दिया है.

बीएलएस इंफोटेक लिमिटेड के शेयर प्राइस हिस्ट्री के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इसमें 1 साल पहले 19 पैसे के हिसाब से एक लाख रुपए का निवेश किया होता तो और उसे निकाला नहीं होता तो अब तक यह रकम बढ़कर 25.21 लाख रुपए हो गई होती. इसी तरह अगर किसी निवेशक ने 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपए लगाए होते तो उसकी संपत्ति में 14 लाख रुपए जुड़ गए होते. वहीं, इस साल की शुरुआत में अगर किसी ने इस शेयर को खरीदा होता और 1 लाख रुपए का निवेश किया होता तो वह आज इस शेयर से उसे 7.25 लाख रुपए मिल रहे होते.

क्या करती है कंपनीबीएलएस इन्फोटेक आईटी व आईटी संबंधी सेवाएं मुहैया कराती है. इसका मुख्य कार्य कंप्यूटर सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराना है. इसकी स्थापना 1985 में हुई थी.

Related Articles

Back to top button