ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
मध्यप्रदेश

नहीं मिला शव वाहन, सिंगरौली जिले में खाट पर ले जाना पड़ा बुजुर्ग का शव

सिंगरौली ।  मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शांति वाहन नहीं मिला तो बुजुर्ग का शव खाट पर ढोना पड़ा। बुजुर्ग के परिजन ने एंबुलेंस और शांति वाहन के लिए सिंगरौली के अस्पताल से संपर्क किया, लेकिन उपलब्ध नहीं हो सके। स्वजन ने शव को खाट पर रखा और खाट को कंधे पर रखकर करीब 5 किलोमीटर पैदल चले। इसके बाद पुलिस ने मदद की। पुलिस ने अपनी गाड़ी में शव रखकर गांव तक पहुंचाया। मामला सिंगरौली की सरई तहसील का है। बुधवार को सीधी जिले के बेंदो गांव के रहने वाले मनमोहन सिंह (65) अपनी बेटी के यहां झारा गांव गए थे। यहां उनकी मौत हो गई। झारा गांव सिंगरौली में ही आता है। यहां से बेंदो गांव की दूरी करीब 20 किलोमीटर है। दामाद ने एंबुलेंस या शव वाहन के लिए अस्पताल में फोन किया। अस्पताल ने शव वाहन देने से मना कर दिया। कोई और व्यवस्था न होने पर स्वजन खाट पर ही शव लेकर बेंदो गांव की ओर निकल पड़े। स्वजन 5 किलोमीटर तक पैदल ही चले। सीधी जिले में पहुंचने के बाद उन्हें मदद मिल पाई।

पुलिस ने की मदद, शव गांव तक पहुंचाया

स्वजन शव लेकर 5 किलोमीटर तक चले। इसके बाद सीधी जिला लग गया। यहां राहगीरों की नजर शव पर पड़ी। उन्होंने थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की गाड़ी में शव रखा और स्वजन को भी बैठाया। इसके बाद उन्हें लेकर बेंदो गांव पहुंचे। थाना प्रभारी भुईमाड़ आकाश सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक के स्वजन ने एंबुलेंस के लिए संपर्क किया था। अस्पताल की तरफ से एंबुलेंस वाहन नहीं मिल सका। उसके बाद वे शव को खाट पर लेकर पैदल ही 20 किमी दूर अपने गांव निकल पड़े। हमें राहगीर ने फोन से सूचना दी कि कुछ लोग खाट से बुजुर्ग का शव ले जा रहे हैं। उसके बाद हम मौके पर पहुंचे और वाहन से शव को मृतक के घर तक पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button