ब्रेकिंग
दुर्ग में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा! CM विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या देवी साय ने किय... कोरिया के दो बेटों ने रचा इतिहास: नेपाल में भारत को 10 साल बाद दिलाया फुटबॉल का गोल्ड मेडल, मंगलेश ब... कांकेर में स्मार्ट बिजली मीटर और महंगी दरों के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, मरोड़ा बाजार में चलाया ह... धमतरी में सरकारी राशन वितरण में बड़ा घोटाला! 35 की जगह दिया 20 किलो चावल, ग्रामीणों ने पुलिस में दर्... सूरजपुर में शर्मनाक वारदात: बस छूटने पर लिफ्ट/साधन का इंतजार कर रही महिला से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्त... विदिशा में बेतवा नदी के उफान के बीच स्टॉप डैम के 4 फीट गैप को कूदकर स्कूल जाने को मजबूर छात्र, ग्राम... बालाघाट: सेवा भारती आश्रम की 14 छात्राएं एक साथ बीमार! भोजन व मिठाई के बाद उल्टी-दस्त और बुखार, अस्प... MP कैबिनेट में किसानों को बड़ी राहत! 5 हजार डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करेगी मोहन सरकार, मिलेगा ख... बड़वानी में इंसान और पशु के प्रेम की अनोखी मिसाल: 'मालण बाबा' बकरे की ढोल-धमाकों और हिंदू रीति-रिवाज... भोपाल BMHRC में 'फ्लो साइटोमेट्री विद इमेजिंग' मशीन शुरू: ब्लड कैंसर, सिकल सेल और टीबी की जांच होगी ...
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के दाम क्या आज फिर बढ़े या लोगों को मिली राहत, जानें अपने शहर का हाल

आज घर बैठे ही अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दामों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं.

Petrol Diesel Rate Today 9th April: पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम लोगों की कमर को पूरी तरह से तोड़ दिया है. लोगों का बढ़ती महंगाई के कारण जीना मुहाल हो गया है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के कारण लोगों के घर का बजट भी हिल गया है. लोगों को अपनी टू-व्हीलर हो या फोर-व्हीलर दोनों को चलाने के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं. इसके साथ ही महंगे पेट्रोल और डीजल के कारण बाकी चीजों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. पिछले 16 दिनों में पेट्रोल के दाम में कुल 10 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. तो चलिए जानते हैं कि क्या आज भी पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है यह आज लोगों को थोड़ी राहत मिली है.

आज नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दामआज यानी 9 अप्रैल 2022 को लोगों के लिए थोड़ी राहत की खबर है. आज के दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. आज लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है. 7 अप्रैल, 8  अप्रैल और 9 अप्रैल को पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है. लेकिन, पिछले 16 दिनों में कुल 10 रुपये के बढ़त देखी गई है.

शहर के हिसाब से जानें पेट्रोल-डीजल के रेट

दिल्ली– पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर, डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटरमुंबई-पेट्रोल 120.51 रुपये प्रति लीटर, डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटरचेन्नई-पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर, डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटरबेंगलुरू-पेट्रोल 111.09 रुपये प्रति लीटर, डीजल 94.79 रुपये प्रति लीटरहैदराबाद-पेट्रोल 119.49 रुपये प्रति लीटर, डीजल 105.49 रुपये प्रति लीटरकोलकाता-पेट्रोल 115.12 रुपये प्रति लीटर, डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटरये भी पढ़ें- रेलवे ने आज 163 ट्रेनों को किया कैंसिल, 17 डायवर्ट, यहां देखें रद्द ट्रेनों की लिस्ट

इस तरह घर बैठे पेट्रोल-डीजल के रेट-आप घर बैठे ही अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दामों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. आप SMS की मदद से यह कर सकते हैं. एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. वहीं इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर और बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजकर आज के लेटेस्ट रेट जान सकते हैं.

Related Articles

Back to top button