ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
व्यापार

ATM कार्ड से कैश निकालने पर RBI का नया ऐलान, SBI पहले से दे रहा ये सुविधा

बीते शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सभी बैंकों को एटीएम से बिना कार्ड (कार्डलेस) के कैश निकालने की सुविधा शुरू करने की अनुमति देने का ऐलान किया। वर्तमान में देश के कुछ ही बैंकों में यह सुविधा है। इनमें से एक बैंक एसबीआई भी है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई के एटीएम से आप बिना कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं।

दरअसल, 1 जनवरी 2020 से एसबीआई ने ओटीपी बेस्ड ट्रांजेक्शन की शुरुआत की थी। इस सुविधा के तहत सबसे पहले एसबीआई ग्राहक को रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ग्राहक इस ओटीपी को एंटर कर एटीएम से कैश की निकासी कर सकते हैं। ये ओटीपी कुछ मिनटों और एक बार के ट्रांजेक्शन के लिए वैलिड होगा। इस तरीके से एक बार में 10 हजार रुपए या उससे अधिक निकाल सकते हैं। कहने का मतलब ये है कि इसके लिए ग्राहकों को एसबीआई के डेबिड कार्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कई बैंक दे रहे सुविधा: आपको बता दें कि एसबीआई के अलवा आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक जैसे प्रमुख बैंक इस सुविधा की पेशकश कर रहे हैं। सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक के ऐप या वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और कार्ड-रहित नकद निकासी करनी होगी। आरबीआई की ताजा घोषणा के साथ कार्ड रहित लेनदेन अब किसी भी एटीएम पर किया जा सकता है, भले ही ग्राहक का बैंक कोई भी हो।

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि इसके उपयोग से लेनदेन करने में आसानी होगी। इसके साथ ही बिना कार्ड के नकदी निकासी की सुविधा से कार्ड कार्ड क्लोनिंग जैसी धोखाधड़ी को भी रोकने में मदद मिलेगी। इस बारे में एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button