ब्रेकिंग
बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने बुलेट सवार दारोगा और उनकी पत्नी को रौंदा महाराष्ट्र में 36,211 कंपनियों के बंद होने की खबरों पर CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा स्पष्टीकरण, शरद पव... मुंबई में टैक्सी-ऑटो और कैब ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य: 15 अगस्त से नया नियम लागू, नहीं सी... ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तंजीद हसन ने रचा इतिहास: टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बने, डार्विन में... व्हाट्सएप ला रहा है धांसू AI फीचर: संदिग्ध चैट और फ्रॉड मैसेज पर तुरंत मिलेगा अलर्ट, प्राइवेसी रहेगी... 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, सुहागिन महिलाओं के जीवन में लाती है अखंड सौभाग्य बदलती लाइफस्टाइल में डाइट से गायब हो रहा फाइबर, पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए है बेहद जरूरी Batwara 1947 Review: सालों बाद साथ आई सनी देओल और राजकुमार संतोषी की जोड़ी, नफरत के दौर में इंसानियत... शेयर बाजार की उथल-पुथल में FPIs का बड़ा धमाका: निफ्टी-सेंसेक्स को पछाड़कर कमाया 37% तक रिटर्न, जानिए... बलूचिस्तान में स्वतंत्रता दिवस पर खूनी एयरस्ट्राइक: मासूमों के कत्लेआम पर वाशिंगटन की चुप्पी पर उठे ...
खेल

4 करोड़ के कार्तिक त्यागी को डेल स्टेन का मशविरा, ‘फरारी कार’ हो तुम, डायरेक्ट छठे गियर में नहीं चलोगे

नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद के जॉबाज पेसर कार्तिक त्यागी जब अभ्यास के लिए टीम में नेट्स में शामिल हुए। तो उन्हें अनुभवी पेसर डेल स्टेन से मशविरा मिला। स्टेन फिलहाल हैदराबाद टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। कार्तिक त्यागी को सनराइजर्स हैदराबाद ने मेगा ऑक्शन में 4 करोड़ रुपये में खरीदा था। हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक जैसे गेंदबाजों की मौजूदा टीम में युवा कार्तिक त्यागी को मौका दिया।
कार्तिक त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते हुए अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन किया था। वह 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को छकाते थे। इतना ही नहीं, कभी-कभी 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को भी छू लेते थे। सनराइजर्स हैदराबाद के सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में स्टेन प्रैक्टिस सेशन के दौरान युवा खिलाड़ी से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि स्टेन 21 वर्षीय कार्तिक को सलाह देते हुए कहते हैं, ‘बस धीरे-धीरे। आप फरारी (कार) हैं, आप पहले गियर में उतरते हैं, छठे गियर में नहीं। धीरे-धीरे लेकिन निश्चित रूप से, मैं चाहता हूं कि आप छठे गियर में पहुंच जाएं।’
हैदराबाद का आईपीएल के मौजूदा सीजन में आगाज अच्छा नहीं रहा है। टीम अभी तक अपने दोनों मैच हारी है। इस टीम के गेंदबाजी कोच के रूप में स्टेन भी यादगार शुरुआत नहीं कर पाए क्योंकि राजस्थान के खिलाफ मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों ने 210 रन लुटा दिए। बाद में इस मुकाबले को केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम हैदराबाद 61 रन से हार गई। कार्तिक त्यागी ने कहा, ‘सबसे पहले, मैं पूरी टीम से मिला। मैं कोच डेल से भी मिला, मैं उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित था। पहला सेशन थोड़ा थका देने वाला था, टीम में शामिल होने में काफी अच्छा लगा। मैं अपनी दिनचर्या में वापस आने की कोशिश कर रहा हूं। मैंने ज्यादा ओवर फेंकने की कोशिश की, फील्डिंग की कोशिश की। मैं यॉर्कर का अभ्यास कर रहा हूं और नई गेंद से गेंदबाजी कर रहा हूं।’

Related Articles

Back to top button