ब्रेकिंग
US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के... मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए आवासीय विद्यालयों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश, सोसाइटी के माध्यम ...
देश

कोरोना फिर दिखाने लगा तेवर, देश में 24 घंटे में 1150 नए मामले दर्ज, 83 लोगों की मौत

नई दिल्‍ली । कोरोना महामारी कमजोर होने के बाद एक बार फिर दुनिया में इन दिनों कोरोना वायरस संक्रमण फिर से दुनिया में तेवर दिखाने लगी है। इसके नए वेरिएंट एक्‍सई के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। इस बीच स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1150 नए मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार की तुलना में ये नए मामले अधिक हैं। शुक्रवार को कोरोना के 1109 नए केस आए थे। शनिवार को स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 83 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा बढ़कर 5,21,656 हो गया है। वहीं कोरोना के सक्रिय केस की संख्‍या 11365 है. देश में पिछले 24 घंटे में 1194 लोगों को कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद अस्‍पताल से छुट्टी दी गई है।
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 अप्रैल से निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए कोविड-19 टीके की एहतियाती खुराक उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है। मंत्रालय ने कहा है कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे सभी लोग, जिन्हें टीके की दूसरी खुराक लगवाये नौ महीने हो गए हैं वे एहतियाती खुराक के लिए पात्र होंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि यह निर्णय किया गया है कि कोविड-19 की एहतियाती खुराक निजी टीकाकरण केंद्रों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा सभी निजी टीकाकरण केंद्रों में होगी। इसे लेकर टीका निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने शुक्रवार को कहा है कि उसकी कोविड-19 रोधी कोविशील्ड टीके की एहतियाती खुराक की कीमत पात्र व्यक्तियों के लिए 600 रुपये प्रति टीका होगी। एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला ने 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र लोगों को निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीके की एहतियाती खुराक की अनुमति देने के सरकार के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह आगे वायरस के खिलाफ दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान करेगा और इससे यात्रा में सुगमता होगी।

Related Articles

Back to top button