ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
मनोरंजन

Video: गणेश विसर्जन के दौरान बारिश में ही पति संग झूम-झूम कर नाची शिल्पा शेट्टी

गणेश चतुर्थी के खास मौके पर फिल्मी सितारों के घर भी खूब धमाल देखने को मिली। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना की। इस लिस्ट में शिल्पा शेट्टी सबसे आगे रहती हैं, जिनकी खुशी देखने लायक होती है। गणेश स्थापना की तस्वीरें शिल्पा शेट्टी ने खुद शेयर की थीं।

बता दें कि, मंगलवार को उन्होंने गणेश विसर्जन किया। इस मौके पर उन्होंने पति राज कुंद्रा के साथ जमकर डांस किया, विसर्जन के कुछ वीडियो सामने आए हैं। शिल्पा हर साल अपने घर पर गणपति की स्थापना करती हैं। इस बार भी गणेशोत्सव पर उनका पूरा परिवार मौजूद था, शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी भी नजर आईं । शिल्पा ने इस मौके पर पिंक कलर का डिजाइनर सूट पहना। साथ ही उन्होंने नथ और हैवी ज्वैलरी कैरी की थी।

वहीं शिल्पा के पति राज कुंद्रा लाइट पिंक कलर का कुर्ता पहने नजर आए। शिल्पा के बेटे वियान भी सफेद रंग का कुर्ता और जींस पहन क्यूट लग रहे थे। शिल्पा ने पति के साथ गणपति को विसर्जित करते हुए जमकर डांस किया, इसके बाद एक ड्रम में ही गणपति को विसर्जित करने की व्यवस्था थी। पूरे विधान-विधान से शिल्पा और राज गणपति बप्पा को विसर्जित करते हुए दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश होने के बावजूद एक्ट्रेस और उनके परिवार के जोश में कोई कमी नहीं आई, इससे पहले शिल्पा ने गणपति के साथ एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें उनके पति और बेटा भी नजर आए।

तीनों ने पीले रंग के कपड़े पहने थे। इस फोटो को शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा था, ‘मेरे गन्नू राजा लौट आए हैं। यह हमारा 10वां साल है। सारी परेशानियां हटाने और कामयाबी दिलाने वाले भगवान। जहां मैं धार्मिक हूं और सभी त्योहार मनाती हूं वहीं मैं अपनी धरती मां के प्रति भी उत्तरदायी हूं और हमने इको फ्रेंडली गणेश मूर्ति के रिवाज को जारी रखा है। गणपति बप्पा मोरेया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button