ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

प्रदर्शन के दौरान घायल कश्मीरी युवक की अस्पताल में मौत, शहर में फिर लगाए प्रतिबंध

श्रीनगरः प्रदर्शन के दौरान पिछले महीने घायल हुए कश्मीरी युवक ने बुधवार तड़के श्रीनगर के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया, जिसके बाद अधिकारियों ने शहर के कुछ हिस्सों में फिर से प्रतिबंध लगा दिए। सौरा में छह अगस्त को भीड़ द्वारा किए प्रदर्शन में असरार अहमद खान घायल हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर से पांच अगस्त को विशेष राज्य का दर्जा वापस लेने के अगले ही दिन यह प्रदर्शन किया गया था। श्रीनगर के व्यवसायिक इलाकों और सिविल लाइन्स के कुछ इलाकों में एहतियाती तौर पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि खान को सौरा के ‘शेर-ए-कश्मीर इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ में भर्ती कराया गया था। उसकी बुधवार तड़के मौत हो गई। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘उसे कोई गोली नहीं लगी थी।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button