ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
मध्यप्रदेश

पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने रायसेन किला पर मंदिर के ताला खुलने तक अन्न त्यागा

रायसेन।   पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती रायसेन किला के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रायसेन पहुंची, लेकिन समर्थकों को किले जाने से पहले ही रोक दिया। पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने रायसेन किला पर मंदिर के ताला खुलने तक अन्न त्यागने की घोषणा की है। सुश्री भारती ने मंदिर के बाहर ही जलाभिषेक कर दिया। कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे ने सुश्री भारती को पत्र लिखकर वस्तु स्थिति से पहले ही अवगत करा दिया था। रायसेन का किला एवं उसमें स्थित शिव मंदिर केन्द्रीय पुरातत्व विभाग भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीन है।

मंदिर का गर्भगृह केन्द्रीय पुरातत्व विभाग द्वारा सिर्फ महाशिवरात्रि पर खोला जाता है। शेष दिनों में यह बंद रहता है। रोजाना निर्धारित समय में दर्शक, पर्यटक दरवाजे के बाहर से शिवलिंग एवं अन्य पुरातात्विक महत्व की संरचनाओं का अवलोकन कर सकते हैं। जिला प्रशासन एवं राज्य शासन द्वारा शिव मंदिर के गर्भगृह को खोलने का निर्णय नहीं लिया जा सकता है। जिला प्रशासन ने पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री भारती के 11 अप्रैल के प्रवास हेतु केन्द्रीय पुरातत्व विभाग को अवगत कराया था।

किला पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई

सुश्री भारती व उनके समर्थकों का किला स्थित शिव मंदिर में सोमवार को पहुंचने से पहले ही प्रशासन ने किला की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी । किला के पहुंच मार्ग से लेकर प्रवेश द्वार व मंदिर के चारों ओर सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button