ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
छत्तीसगढ़

बीजापुर में नक्सलियों ने की पुलिसकर्मी की हत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने कथित तौर पर गांव के बाजार में एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। नक्सलियों ने रविवार को पुलिसकर्मी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना बीजापुर से 73 किलोमीटर दूर मिरतुर गांव में उस समय घटी जब सहायक आरक्षी गोपाल काडती साप्ताहिक बाजार में गए थे।वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावार सादे कपड़े में थे और उन्होंने धारदार हथियार से काडती पर हमला किया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि काडती मिरतुर पुलिस थाने में तैनात थे।
अधिकारी ने बताया कि हमले के तरीके से पता चलता है कि घटना को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा। इसमें नक्सलियों के एक छोटे दल का हाथ हो सकता है। पुलिस टीम को हमलावरों की तलाश करने के लिए इलाके की छानबीन कर रही है।उन्होंने बताया कि मृतक मिरतुर गांव के ही निवासी थे और पुलिस थाना परिसर में संतरी की ड्यूटी करने के बाद बाजार गए थे। अधिकारी ने बताया कि कडती वर्दी में थे और जब हमला हुआ तो उनके पास हथियार नहीं था।

Related Articles

Back to top button