ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

DGCA ने IndiGo के 4 अधिकारियों को जारी किया नोटिस, सुरक्षा में पाई गई थी खामियां

डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइन के चार वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। घटनाक्रम से करीबी तौर पर जुड़े सूत्रों के मुताबिक डीजीसीए की एक विशेष ऑडिट टीम ने एयरलाइन की बही-खातों की अपनी जांच में सुरक्षा चूक पाई, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

सूत्रों ने बताया कि नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गुड़गांव स्थित इंडिगो के कार्यालय में 8 और 9 जुलाई को ऑडिट किया। एक सूत्र ने बताया कि इंडिगो के इन चार अधिकारियों को आज कारण बताओ नोटिस जारी किया गया- प्रशिक्षण प्रमुख कैप्टन संजीव भल्ला, उड़ान सुरक्षा प्रमुख कैप्टन हेमंत कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष-परिचालन कैप्टन असीम मित्रा और कैप्टन राकेश श्रीवास्तव (गुणवत्ता आश्वासन एवं परिचालन सुरक्षा)।

DGCA देश भर में कई एयरलाइनों और हवाईअड्डों की विशेष ऑडिट कर रहा है, जो मॉनसून की बारिश वाले इलाकों में हैं। देश भर में विमानों के उतरने के दौरान हुई कई घटनाओं के मद्देनजर ऐसा किया जा रहा है। इस महीने की शुरुआत में ही नियामक ने मौसम की खराब परिस्थितियों के बीच रनवे की निगरानी करने वाले विमानों की कई घटनाओं के मद्देनजर एयरलाइंस को सुरक्षा निर्देश जारी किए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button