ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

पब्लिक सेक्टर के इस बैंक ने एफडी के रेट्स में किया बड़ा बदलाव, आज से लागू हो गए नए रेट्स

Bank FD Rates: अगर आपका बैंक में फिक्सड डिपॉजिट कराने का प्लान है तो यह आपके काम की खबर है. पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) भी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है.

Bank Fixed Deposit: अगर आपका बैंक में फिक्सड डिपॉजिट कराने का प्लान है तो यह आपके काम की खबर है. पब्लिक सेक्टर के इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) भी ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है. बैंक ने फिक्सड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज पर कैंची चला दी है. बैंक की नई ब्याज दरें आज से यानी 11 अप्रैल से लागू हो गई हैं. बैंक ने 2 करोड़ रुपए से कम की एफडी पर ब्याज दरों में कटौती की है. आइए आपको बताते हैं कि बैंक अब ग्राहकों को किस दर से ब्याज का फायदा देगा-

40 बेसिस प्वाइंट की हुई कटौतीइंडियन ओवरसीज बैंक ने ब्याज दरों में 40 बेसिस प्वाइंट की कटौती कर दी है. इस कटौती के बाद बैंक ग्राहकों को 3 फीसदी से लेकर 5.45 फीसदी तक ब्याज का फायदा दे रहा है. बैंक की ओर से ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक के फिक्सड डिपॉजिट की सुविधा मिलती है.

आइए चेक करें एफडी के लेटेस्ट रेट्स-

कितना मिल रहा ब्याज आपको बता दें बैंक इस समय ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 45 दिनों की एफडी पर 3 फीसदी ब्याज का फायदा दे रहा है. वहीं, 46 दिनों से लेकर 90 दिनों के फिक्सड डिपॉजिट पर 3.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. 91 दिन से 179 दिनों के फिक्सड डिपॉजिट पर बैंक 4.00 फीसदी की दर से ब्याज दे रहा है.

444 दिन की एफडी पर कितना मिल रहा फायदाइसके अलावा 180 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा है. एक साल से लेकर 2 साल से कम की एफडी पर 5.15 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. वहीं, 444 दिन की एफडी पर 5.20 फीसदी का फायदा मिल रहा है.

कई बैंक कर चुके हैं ब्याज दरों में बदलावआपको बता दें बैंक 3 साल और ज्यादा दिनों की एफडी पर 5.45 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा दे रहा है. बता दें इससे पहले HDFC Bank, SBI, PNB समेत कई बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर चुके हैं.

Related Articles

Back to top button