ब्रेकिंग
Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज... Gwalior BSF News Update: बीएसएफ अकादमी के श्वान प्रशिक्षण केंद्र में भूटान के बेल्जियन मेलिनोइस कुत्... Raipur Jail Extortion and Assault: ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट और शरीर पर चोट के निशान... रायपुर जेल... MP Ex IAS Officer Killed: भोपाल में पूर्व आईएएस के घर सनसनीखेज कत्ल, पत्नी के साथ रहते थे अधिकारी, न... Maharashtra FDA New Rules: महाराष्ट्र एफडीए के कड़े निर्देश, बेबी फूड और फॉर्मूला मिल्क के पैकेट पर ... Gwalior Master Plan 2035 Controversy: बिल्डरों और अफसरों की मिलीभगत पर शासन की मुहर, टीएंडसीपी आयुक्... IMD Weather Forecast: यूपी, बिहार और राजस्थान समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश, 70 किमी की रफ्तार से ... Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो...
मनोरंजन

मलाइका संग अपने रिश्ते पर अर्जुन ने लगाई मुहर, कहा ‘मीडिया के बर्ताव ने हमें…’

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर एक-दूसके के साथ स्पॉट किए जाते है। खबरें है कि ये दोनों एक-दूसके को डेट कर रहे है। हालांकि कभी इन्होंने अपने रिश्ते पर बात नहीं की है। मगर अब पहली बार अर्जुन ने मलाइका संग अपने रिश्ते पर खुलकर बात की है। हाल में अर्जुन कपूर ने फिल्मफेयर से अपने और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते पर बात की है और बताया है दोनों खास रिश्ता शेयर कर रहे हैं। अर्जुन ने चर्चा के दौरान यह भी बताया कि वो मीडिया के अच्छे बर्ताव के कारण यह हिम्मत जुटा पाए हैं कि वो और मलाइका खुलकर साथ घूम सकते हैं।

अर्जुन कपूर के अनुसार, ‘हम लोग दुनिया के सामने आ पाए क्योंकि हमें लगा कि मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान दिया है। मीडिया ने हमारे रिश्ते को सम्मान दिया और हमेशा सही तरह से इसे पेश किया। इसी वजह से हम अपने रिश्ते को समाज में इतनी आसानी से एक्सेप्ट कर पाए।’

अर्जुन कपूर ने पैपराजी कल्चर पर भी बात की और बताया, ‘मैं और मलाइका जब भी कहीं बाहर जाते हैं तब मीडिया को तस्वीरें देते हैं। हां, मैंने कुछ स्पेशल केसेज में यह कहा है कि आप घर के बाहर मत बैठिए क्योंकि उससे लगता है कि हम कुछ छुपा रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। मैं नहीं चाहता हूं कि मैरी वजह से मेरे आस-पास के लोग परेशान हो क्योंकि हम कुछ गलत भी नहीं कर रहे हैं। मैं बस यह नहीं चाहता हूं कि लोगों को ऐसा लगे कि हम डरकर कुछ छुपा रहे हैं क्योंकि हमारा ऐसा कोई उद्देश्य नहीं है।’ जब अर्जुन से पूछा गया कि क्या हाल-फिलहाल में उनका शादी का कोई प्लान हैं तो उन्होंने बताया, ‘इसमें अभी टाइम है। जब मैंने अपने रिश्ते को नहीं छुपाया है तो अपनी शादी को क्यों छुपाऊंग ?’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button