ब्रेकिंग
Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर... CRPF 205 Cobra Battalion Jawan: बस्तर में नक्सल ऑपरेशन में दे चुके थे सेवाएं, इलाज के दौरान हुआ निधन... Pundag OP Incharge Bravery: पुंदाग थाना प्रभारी संजीव की सूझबूझ से बची युवक की जान, टावर पर चढ़ने से... Jharkhand Road Accident News: एफसीआई गोदाम के पास भारी वाहनों के आवागमन पर रोक की मांग, रातभर मचा रह... Jharkhand Education News: हिंदी साहित्य सम्मेलन मध्यमा प्रमाणपत्र विवाद पर हाईकोर्ट का निर्णय, 8 हफ्... Palamu Road Jam News: झारखंड आंदोलनकारियों ने सड़क पर लेटकर किया प्रदर्शन, पुलिस बल मौके पर मौजूद, ज...
मध्यप्रदेश

रेप और हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुरैना में कल्ली गुर्जर गिरोह के 2 डकैत अरेस्ट, ग्वालियर में बॉयफ्रेंड के घर से सामने खुद को आग लगाने वाली छात्रा की मौत, अनूपपुर में पलटी यात्री बस

नरसिंहपुर, सिवनी,मुरैना, ग्वालियर, अनूपपुर। दीपक कौरव। नरसिंहपुर में शादी समारोह में 7 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बड्डू ठाकुर बच्ची के घर में नौकर था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम कोशिश करेंगे कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा मिले।

मॉब लिंचिंग मामले में अब तक 14 आरोपी गिरफ्तार

निशांत राजपूत।सिवनी के कुरई थाना में हुई मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मृतकों के घर से 14 किलो गौ मांस भी बरामद हुआ है। बता दें कि गोमांस तस्करी के शक में दो आदिवासियों की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। हत्या करने का आरोप बजरंग दल से जुड़े लोगों पर लगाया गया था।

कल्ली गुर्जर गिरोह के दो डकैत गिरफ्तार

मनोज उपाध्याय। मुरैना जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 45 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर गिरोह के दो डकैत राजेश गुर्जर और गोपाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।राजेश गुर्जर से एक 315 बोर की बन्दूक जब्त की गई है।

बॉयफ्रेंड के घर से सामने खुद को आग लगाने वाली छात्रा की मौत

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर में बॉयफ्रेंड के घर से सामने खुद को आग लगाने वाली छात्रा की मौत हो गई। जयारोग्य अस्पताल में इलाज के दौरान आज दोपहर छात्रा ने दम तोड़ दिया। मौत से पहले छात्रा ने पुलिस को आखिरी बयान दिया है। छात्रा ने कहा,बॉयफ्रेंड ने शादी का झांसा देकर रेप किया था। बता दें कि बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की से सगाई होने से नाराज छात्रा ने29 अप्रैल को खुद को आग लगा ली थी।

यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी

न्यामुद्दीन अली।अनूपपुर में एक तेज रफ्तार यात्री बस पिपरहा गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 6 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए राजेन्द्रग्राम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, बस शहडोल से अमरकंटक जा रही थी। पिपरहा के समीप बीच सड़क में मवेशियों के एक झुंड को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं जब घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया तब डॉक्टरों के आभव में घायल तड़प रहे थे।

Related Articles

Back to top button