ब्रेकिंग
MP Fake Doctor Arrest: दमोह में बड़ा खुलासा, संजीवनी अस्पतालों में फर्जी MBBS डिग्री पर नौकरी कर रहे... Haryana IPS Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 20 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले; सिबाश कबिरा... Anil Kumble Son: अनिल कुंबले के बेटे मायस ने पूरा किया 3 साल की उम्र का वादा, अमेरिका से बने इंजीनिय... Karuppu Box Office Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर सूर्या का तूफान, 3 दिन में 'करुप्पु' ने पार किया ... Share Market Crash: बाजार खुलते ही चंद सेकंड में डूबे ₹4.46 लाख करोड़, सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी... YouTube Update 2026: यूट्यूब कंटेंट आईडी की तरह चेहरों को स्कैन करेगा नया एआई टूल, जानें यह कैसे काम... Copper Bottle Mistakes: कॉपर की बोतल में पानी पीते समय न करें ये 3 बड़ी गलतियां, फायदे की जगह होगा भ... Gurugram Worldmark Mall Suicide: सीए पति की जासूसी से परेशान महिला एग्जिक्यूटिव ने मॉल की 5वीं मंजिल... Ratlam Train Fire: रतलाम के पास नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे 68 वीआईपी य... Kaimur Murder Case: कैमूर में सगे भाई ने भाई-भाभी और मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े ...
विदेश

वर्तमान दौर में दुनिया में तानाशाही और लोकतंत्र के बीच चल रही जंग : बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि दुनिया में तानाशाही और लोकतंत्र के बीच जंग चल रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मानना है कि 21वीं सदी में लोकतंत्र को बनाए नहीं रखा जा सकता। बाइडन ने अलबामा के ‘लॉकहीड मार्टिन पाइक काउंटी ऑपरेशन’ में कहा हम इतिहास में बदलाव के मोड़ पर हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रत्येक छठवीं या आठवीं पीढ़ी में होता है, जहां चीजें बहुत तेजी से बदलती हैं, लेकिन इस स्थिति में हमें नियंत्रण में रहना होता है।
उन्होंने कहा दुनिया में तानाशाही और लोकतंत्र के बीच जंग चल रही है। चीन के नेता शी जिनपिंग से मेरी बात हुई और उनके साथ मैंने दुनिया के किसी अन्य नेता की तुलना में अधिक वक्त बिताया है। उनके साथ व्यक्तिगत तौर पर और फोन पर करीब 78 घंटे बिताए हैं। शी जिनपिंग का कहना है कि 21वीं सदी में लोकतंत्र को बनाए नहीं रखा जा सकता।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा यह मजाक नहीं है। इसे इसलिए नहीं बनाए रखा जा सकता, क्योंकि चीजें तेजी से बदल रही हैं।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सहमति से बनता है और सहमति बनना मुश्किल है, लेकिन केवल इसलिए तानाशाही नहीं ला सकते। अगर ऐसा होता है तो पूरी दुनिया बदल जाएगी। बाइडन ने लोगों से कहा कि वह इस बात को संभव बना रहे हैं कि यूक्रेन के लोग अपनी रक्षा खुद कर सकें अमेरिका को युद्ध में शामिल होने का खतरा नहीं उठाना पड़े। उन्होंने लॉकहीड के कर्मचारियों को बताया कि अमेरिका ने यूक्रेन को 5500 से अधिक जैवलिन टैंक-रोधी मिसाइलें देने का वादा किया है। लॉकहीड कंपनी इन्हीं मिसाइलों का निर्माण करती है।

Related Articles

Back to top button