ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

PM Kisan Scheme को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, दी यह बड़ी जानकारी, जल्दी से आप भी करा लें रजिस्ट्रेशन

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Yojana 2022) का फायदा लेने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में बड़ी जानकारी दी है.

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Yojana 2022) का फायदा लेने वाले लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. पीएम मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि के बारे में बड़ी जानकारी दी है. इस सरकारी स्कीम के तहत सरकार किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर करती है. जल्द ही किसानों के खाते में 11वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर होने वाला है. अगर आपने अभी तक इस सरकारी योजना में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो फटाफट करा लें. आइए आपको बताते हैं पीएम मोदी ने इस योजना के बारे में ट्वीट करके क्या जानकारी दी है-

PM Modi ने किया ट्वीटपीएम मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है. ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा. मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं.

हमारे किसान भाई-बहनों पर देश को गर्व है। ये जितना सशक्त होंगे, नया भारत भी उतना ही समृद्ध होगा। मुझे खुशी है कि पीएम किसान सम्मान निधि और कृषि से जुड़ी अन्य योजनाएं देश के करोड़ों किसानों को नई ताकत दे रही हैं। pic.twitter.com/xMSrBrbLT5— Narendra Modi (@narendramodi) April 10, 2022
11.3 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई राशिआपको बता दें पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 11.3 करोड़ किसानों के खाते में 1.82 लाख करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए हैं. कोरोना महामारी के दौरान किसानों के खाते में 1.30 लाख करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है.

पीएम किसान योजना में कराएं रजिस्ट्रेशन-

आपको आवेदन करने के लिए आप सबसे पहले इसकी आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है.यहां पर आपको होम पेज पर Farmer Corners ओपन  करें.अब आपको नए किसान रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा.आपको यह फॉर्म फिल करना है.इसके बाद में मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें और सब्मिट कर दें.अब मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करके आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर दें.1 जनवरी को ट्रांसफर की थी 10वीं किस्तप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम की 10वीं किस्त का पैसा 1 जनवरी 2022 को किसानों के खाते में ट्रांसफर किया गया था. देश के करोड़ों किसानों के खाते में 2000 रुपये की किस्त ट्रांसफर की गई थी.

क्या है पीएम किसान योजना?पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायती दी जाती है. यह रकम दो-दो हजार रुपये की तीन समान किस्तों में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है. यह किस्तें हर चार महीने में खाते में ट्रांसफर की जाती हैं.

Related Articles

Back to top button