ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
बिहार

बोलेरो की छत को बनाया ‘तहखाना’, छिपा दी सैकड़ों लीटर शराब; शराबबंदी वाले बिहार में तस्करी का Video

बिहार में शराब पूरी तरह से बैन है, लेकिन फिर भी शराब तस्कर अलग-अलग पैंतरे लगाने की कोशिश करते रहते हैं. अब वैशाली पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो सैकड़ों की संख्या में ट्रेटा पैक शराब को बोलेरो की छत पर छिपा कर ला रहे थे. वैशाली पुलिस ने नाकाबंदी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया और शराब बरामद कर ली. चोरी की गाड़ी भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है.

एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब लाई जा रही थी. तस्कर बड़ी चालाकी से बोलेरो की छत पर छिपाकर शराब ला रहे थे. उन्होंने बोलेरो की छत में एक खुफिया तहखाना बना रखा था. वैशाली पुलिस को मद्य निषेध विभाग पटना की टीम की ओर से जानकारी दी गई कि लालगंज अम्बारा से शराब को लेकर एक बोलेरो जा रही है.

बोलेरो भगाने की कोशिश

जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई और दाउदनगर बाजार के पास नाकाबंदी कर दी. इसके बाद अम्बारा की ओर से आ रही बोलेरो को रोका गया. लेकिन चालक बोलेरो भगाने लगा. हालांकि, पुलिस ने बोलेरो को पकड़ लिया. इसके बाद जब बोलेरो की तलाशी ली गई, तो भारी मात्रा में बोलेरो की छत पर शराब छिपी मिली. इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई.

बोलेरो की छत से शराब निकालते हुए वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे इतनी सारी शराब को बोलेरो की छत पर भरा हुआ था. पुलिस ने बोलेरो में बैठे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया. इनमें से एक पटना और दो वैशाली के निवासी हैं.

153 लीटर विदेशी शराब बरामद

यही नहीं, पुलिस की जांच में ये भी सामने आया कि जिस गाड़ी से शराब सप्लाई की जा रही थी. वह गाड़ी भी सोनपुर थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी. पुलिस ने बोलेरो से करीब 853 टेट्रा पैक यानी कुल 153 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. गिरफ्तार किए गए तीनों तस्करों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं. तीनों की पहचान पटना जिला के कदमकुआं थाना के लोहानीपुर निवासी अजय कुमार, वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के शंभू कुमार और देसरी नयागांव निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई.

Related Articles

Back to top button