ब्रेकिंग
भारतीय सेना के प्रमोशन और कैडर स्ट्रक्चर में बड़े बदलाव की तैयारी, ब्रिगेडियर रैंक को समाप्त करने और... अमेरिकी डेमोक्रेटिक पार्टी ने हकीम जेफ्रीज को चुना स्पीकर पद का उम्मीदवार, जीत दर्ज करने पर रचेंगे इ... बॉलीवुड सितारों पर मंडराते खतरे के बीच सतर्क हुई मुंबई पुलिस, आयुष्मान खुराना और टाइगर श्रॉफ समेत कई... वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला शुरू, टॉस जीतकर कप्ता... हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के नियम, जानिए किस समय भगवान को विश्राम कराने की है परंपरा और कौन सा पहर होत... नवंबर में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, 18 दिनों में सोना 10 हजार से ज्यादा टूटा तो चांदी... अमेरिका दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान, कहा- चुनाव आयोग के अंदर से मिल रही है जानकार... विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ...
पंजाब

पंजाब के सभी प्राइवेट स्कूल व कालेज आज बंद

पंजाब | सभी प्राइवेट स्कूल और कालेज आज यानी कि 11 अप्रैल को बंद रह रहे हैं और सभी मिलकर ब्लैक डे मनाएंगे। सभी स्कूलों ने सामूहिक रूप से छुट्टी घोषित कर दी है। यह फैसला सीबीएसई एफिलिएटेड स्कूल्स एसोसिएशन  की तरफ से बैठक करके लिया गया। इसमें कासा से जुड़े स्कूल व कालेजों के पदाधिकारी शामिल हुए थे। प्रधान अनिल चोपड़ा का कहना है कि गुरदासपुर में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के असल दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा और पुलिस ने केवल गिरफ्तारी दिखाने के नाम पर स्कूल चेयरमैन को घर से बुलवा कर उन्हीं की गिरफ्तारी डाल कर गलत कार्रवाई की है।

घटना स्कूल में हुई भी नहीं और न ही उस दिन चेयरमैन स्कूल में थे। गुरदासपुर के डीसी और एसएसपी की तरफ से यह गलत कार्रवाई की गई है। जिस संबंध में उन्हें सभी वीडियो फुटेज और चेयरमैन के बेकसूर होने संबंधी सबूत भी दे चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस स्कूल चेयरमैन पर दर्ज की गई एफआइआर रद नहीं कर रही है और न ही असल आरोपितों को पकड़ रही है। वे बच्ची और बच्ची के परिवार के साथ पूरी तरह से खड़े हैं, मगर पुलिस सही कार्रवाई तो करे। जांच के बिना गिरफ्तारी डालने भी तो उचित नहीं हैं। अगर दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें फांसी की सजा दें दे उन्हें कोई एतराज नहीं।

Related Articles

Back to top button