प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा सरकार के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्ला बोल
कृष्णा राठौर
व्यापम जैसे घोटाले पुनः दोहराए जा रहे है एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला युवा कांग्रेस युवा हल्ला बोल
इंदौर युवा कांग्रेस द्वारा कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया गया.
इस घेराव में इंदौर जिला अध्यक्ष रमीज खान के साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया जी, एवं प्रदेश प्रभारी इशिता जी प्रदेश के जोन प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नहाटा जी, प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद खान जी, एवं प्रदेश सचिव इंदौर साह प्रभारी प्रतीक जैन जी, इंदौर जिला ग्रामीण अध्यक्ष दौलत पटेल जी, दीपक ठाकुर, इंदौर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता सुधीर भारती, अभिषय वर्मा, भास्कर जोशी, एवं अन्य पदअधिकारी ने मिलकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी साथ इंदौर युवा कांग्रेस के जिला शहर अध्यक्ष रमीज खान ने भी रोजे की स्थिति में भी पैदल मार्च निकाल कर एवं सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला और रोज़े की हालत में अपने कार्यकर्ता सहित गिरफ्तारी दी.
साथ ही विधानसभा 1 के अध्यक्ष विशाल अनिकेत परिहार, विधानसभा 2 उपाध्यक्ष रितु सिरसे, विधानसभा 3 लक्की वर्मा , निखिल वर्मा, विधानसभा 4 आतिश बिजवा, विधानसभा 5 अंकित दुबे एवं युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.



