ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने हरसिंगार और पिंक केसिया के पौधे लगाए

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में आरंभ संस्था की डॉ. सोनिया गोस्वामी, श्री आयुष मालवीय, श्री सतेंद्र सिंह तथा सुश्री राशि गर्ग के साथ हरसिंगार और पिंक केसिया के पौधे लगाए।

संस्था द्वारा पिछले 5 साल से निरंतर पौधा-रोपण किया जा रहा है। हर तीज-त्यौहार, विवाह वर्षगाँठ, जन्म-दिन पर पौधे, धार्मिक पुस्तकें और स्वामी विवेकानंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्री श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुस्तकें उपहार स्वरूप दी जा रही हैं। साथ ही सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में प्लास्टिक का बहिष्कार किया जाता है। संस्था प्रति वर्ष गणेश उत्सव ईको फ्रेडली तरीके से कर समाज में लोगों को पर्यावरण से प्रेम, प्राण वायु के लिए पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्लास्टिकमुक्त रखने का प्रण दिलाती है। कोविड के दौरान संस्था ने प्लाज़्मा और टीकाकरण में सहयोग दिया और स्ट्रीट डॉग्स के लिए भोजन व्यवस्था करवाई गई।

आज लगाए गए पिंक केसिया की छाल और पत्तियों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाएँ बनाने में किया जाता है। हरसिंगार को पारिजात भी कहा जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है।

Related Articles

Back to top button