ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
बिहार

झारखंड के खूंटी जिले में किसान के घर ‘पार्सल’ से पहुंचा बम फटा

झारखंड के खूंटी जिले के माहिल गांव में एक किसान के घर के पास एक पैकेट में रखे गये बम के विस्फोट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल होने वालों में एक फौजी भी है, जो इन दिनों छुट्टी में गांव आया हुआ था। बम विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर तक सुनी गयी। मंगलवार को किसान गंगाराम मुंडा के घर के दरवाजे के पास कोई अज्ञात व्यक्ति एक पार्सलनुमा पैकेट रखकर चला गया। इस पर किसान का नाम-पता लिखा था और गंगाराम मुंडा ने इस पैकेट को संदेहास्पद मानते हुए घर से लगभग तीस फीट दूर खेत के पास रख दिया। इस बीच उधर से गुजर रहे गांव के एक युवक रंजीत लोहरा ने पैकेट खोला तो जोरदार विस्फोट हुआ। इससे रंजीत लोहरा की एक हथेली पूरी तरह उड़ गयी, जबकि पास से गुजर रहा फौजी बुधराम मुंडा भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और इस संबंध में किसान गंगाराम मुंडा और गांव के कई अन्य लोगों से पूछताछ की गयी है। बता दें कि खूंटी के विधायक और झारखंड के पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा उसी गांव के रहने वाले हैं, यहां विस्फोट की यह घटना हुई है। यह पूरा इलाका नक्सलियों की गतिविधियों के चलते संवेदनशील माना जाता है।

Related Articles

Back to top button