ब्रेकिंग
IND vs WI Squad Update: वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा बाहर, नमन धीर और अंशुल कंबोज की टीम इंडिया... Nushrratt Bharuccha Accident: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा का बाली में हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर... Moradabad Dilari Police Station: बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म, खंडहर में फेंककर भागे आरोपी, पीड़िता ... डोनाल्ड ट्रंप को इस साल भी नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की संभावना नहीं: ईरान युद्ध बना बड़ा रोड़ा Kumaun University Haldwani News: त्रिकोणीय मुकाबले में एबीवीपी को पछाड़ा, भारी मतों से दर्ज की जीत No UPI Day 2 October: 2 अक्टूबर को बाजार जाने से पहले रख लें कैश, MDR चार्ज के विरोध में नहीं चलेगा ... Japanese Monks Maha Mandaleshwar: केन्ता इशियामा बने श्री महादेव गिरी और दाईसाकू बने श्रीकृष्णा गिरी... व्हाट्सएप ने टीन अकाउंट्स के लिए पेश किए नए पैरेंटल कंट्रोल्स: बच्चों की डिजिटल सुरक्षा होगी और मजबू... ISBT Dehradun Accident: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सोए थे कर्मचारी, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से गई जान पारण और उद्यापन में क्या है अंतर? व्रत के विधान को सही तरह से समझना है जरूरी
देश

देवघर रोप वे पर रेस्क्यू के दौरान बड़ा हादसा, सेना के हेलीकॉप्टर से गिरा शख्स

नई दिल्ली: झारखंड के देवघर रोपवे पर फंसे लोगों का लगातार रेस्क्यू चल रहा है. इस बीच रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. रेसक्यू के दौरान सेना के हेलीकॉप्टर से युवक गिर गया. इस हादसे में शख्स की मौत हो गई.

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के त्रिकुट पहाड़ पर हुए रोपवे हादसे के बाद ट्रॉलियों में लटके 48 में से कुल 32 लोगों को रेस्क्यू करके बचाया गया. वायु सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई हैं. सेना के जवान हेलीकॉप्टर से रस्सियों के सहारे लटककर ट्रॉलियों से एक-एक कर लोगों को बाहर निकालने में जुटे रहे. अभी भी करीब 15 लोग की फंसे हैं. साथ ही इस हादसे में कुल 3 लोगों की मौत हो गई.

पूरी रात ट्रॉली पर गुजारी
रविवार शाम करीब छह बजे हुए इस हादसे के बाद एक दर्जन ट्रॉलियों में 48 लोग फंसे हुए थे. इन लोगों ने पूरी रात ट्रॉली पर ही गुजारी. कुछ लोगों को रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ट्रॉलियों से नीचे उतारने में सफलता मिली थी. रात होने की वजह से रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक देना पड़ा.

ड्रोन के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई
सोमवार सुबह सेना के हेलीकॉप्टरों के जरिए लोगों को निकालने का अभियान शुरू हुआ, लेकिन रोपवे के तारों की वजह से काफी मुश्किलें आ रही हैं. ट्रॉलियों में फंसे लोगों तक ड्रोन के जरिए बिस्किट और पानी के पैकेट पहुंचाए गए.

पूर्व मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की मांग
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) ने कहा कि देवघर मामले में सरकार मृतक को एक करोड़ मुआवजा दे. सरकार की नाकामी के चलते 2 की मौत और 48 पर्यटक रात भर भूखे प्यासे हवा में लटके रहे, जिस जिले से पर्यटन मंत्री आते है वह घटना के 18 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे. ये दुर्भाग्यपूर्ण है. एनडीआरएफ और सीआरपीएफ के जवानों पर भरोसा है.

Related Articles

Back to top button