ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
खेल

रवि शास्त्री ने बताया क्यों हार रही चेन्नई सुपर किंग्स 

मुंबई । चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन पर कमेंटेटर रवि शास्त्री ने बड़ा बयान दिया है और बताया क्यों टीम को लगातार हार झेलनी पड़ रही है। रवि शास्त्री ने कहा कि मुझे लगता है कि जडेजा जैसे खिलाड़ी को अपने पर फोकस करना चाहिए। मेरे ख्याल में अगर आप दोबारा सोचेंगे तो वह फाफ डुप्लेसिस को नहीं जाना देना चाहेंगे। क्योंकि वह मैच विनर खिलाड़ी है और टीम के लिए काफी ज्यादा खेल चुका है।
अगर धोनी को कप्तानी नहीं करनी थी तो फाफ को कप्तानी देनी थी।  शास्त्री ने आगे कहा कि जडेजा को बतौर खिलाड़ी ही टीम में खेलते देना चाहिए था। क्योंकि बिना कप्तानी के वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इससे कई चीजे बदल सकती थी। जडेजा के कप्तान बनते ही उनकी फॉर्म भी नीचे गिरी है और कप्तानी का दबाव साफ उनके चेहरे पर देखा जा सकता है। गौर हो कि चेन्नई सुपर किंग्स को हैदराबाद ने 8 विकेट से हरा दिया है।
यह चेन्नई की इस सीजन लगातार चौथी हार है और वह अंक तालिका में सबसे निचले स्थान पर आ चुकी है। टीम के ना तो ऊपरी क्रम के बल्लेबाज रन बनाने में कामयाब हो पा रहे और ना ही गेंदबाज शुरूआती विकेट चटका पा रहे हैं। बता दें कि  चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल की यह शुरूआत बेहद ही खराब रही है। टीम को पहले चारों मैच में हार का सामना करना पड़ा है। हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से बड़ी हार दी है। इस हार के बाद चेन्नई की सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग हो रही है।

Related Articles

Back to top button