ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
व्यापार

शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला, सेंसेक्स 200 अंक के करीब टूटा, Nifty 17600 से नीचे

Stock Market Opening Today 12th April: शेयर बाजार की ओपनिंग गिरावट के साथ ही हुई है और मेटल व बैंक निफ्टी की गिरावट ने बाजार को नीचे खींचने का काम किया है.

Stock Market Opening Today 12th April: शेयर बाजार को आज मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के साथ ताल बिठानी पड़ रही है और इसका असर भी घरेलू शेयर बाजार पर आ रहा है. आज स्टॉक मार्केट में लाल निशान में ही कारोबार देखा जा रहा है. सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के लाल दायरे में कारोबार कर रहे हैं.

कैसे खुला बाजारआज सेंसेक्स की शुरुआत 221 अंकों की गिरावट के साथ 58,743 के लेवल पर हुई है और निफ्टी की शुरुआत 90 अंकों की गिरावट के साथ 17,584 पर हुई है. आईटी और बैंकिंग शेयरों में कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.

Nifty का कैसा है हालआज के कारोबार में निफ्टी के 50 में से केवल 6 शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है और 43 शेयरों में गिरावट दर्ज की जा रही है. बैंक निफ्टी 200 अंक से ज्यादा गिरा है और 37401 के लेवल पर बना हुआ है. कल इंफोसिस के नतीजों पर अब बाजार की नजर है और कल टीसीएस के नतीजों के बाद आज आईटी शेयर थोड़ी नरमी दिखा रहे हैं.

सेक्टोरियल इंडेक्सआज निफ्टी के सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं और सबसे ज्यादा 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ मेटल शेयर दिखाई दे रहे हैं. वहीं पीएसयू बैंक में 1.10 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है. रियलटी शेयर भी 0.72 फीसदी टूटे हैं.

आज के चढ़ने वाले और गिरने वाले शेयर्सआज के चढ़ने वाले शेयरों की बात की जाए तो मारुति 1.24 फीसदी ऊपर है और एचसीएल टेक 0.53 फीसदी चढ़ा है. टीसीएस में 0.43 फीसदी की बढ़त दर्ज की जा रही है और इसके अलावा अडानी पोर्ट्स 0.10 फीसदी की मजबूती पर है. सिप्ला में 0.07 फीसदी का उछाल है.

आज के टॉप लूजर्सहिंडाल्को 3.06 फीसदी और कोल इंडिया 2.06 फीसदी नीचे बने हुए हैं. टाटा मोटर्स में 1.91 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. टाटा स्टील 1.37 फीसदी फिसला है और BPCL में 1.26 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है.

शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में चालशेयर बाजार की चाल आज प्री-ओपनिंग में भी सुस्त ही नजर आ रही है और इसमें लाल निशान में कारोबार हो रहा है. एनएसई का निफ्टी 17584 पर कारोबार कर रहा है और इसमें 90 अंक या 0.51 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. सेंसेक्स में भी 400 अंक से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है.

Related Articles

Back to top button