ब्रेकिंग
INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बवाल: मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, 500 प...
देश

पंजाब: धमाके में 23 लोगों की मौत, फैक्ट्री मालिक के परिवार के 7 लोग भी शामिल

गुरुदासपुर. पंजाब (Punjab) के गुरुदासपुर (Gurdaspur) के बटाला में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में विस्फोट (Explosion) होने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए. मिली जानकारी के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले तीन भाई थे, जिनमें सिर्फ एक भाई रमनदीप सिंह ही बचा है, जो फरार है. जबकि उनके परिवार के 7 लोगों की इस धमाके में मौत हो गई.

धमाका इतना तेज़ था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. इस धमाके में आसपास की कुछ इमारतें भी ढह गईं, जबकि कुछ गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. पुलिस ने बताया कि इस फैक्ट्री की इमारत के मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है और बचाव अभियान जारी है. शुरुआती रिपोर्ट में करीब 60 लोगों के चपेट मलबे में फंसने की आशंका जताई गई थी. इनमें से करीब 52 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि 6 से 8 लोगों के अभी भी मलबे में फंसे होने की आशंका है.

पुलिस महानिरीक्षक (बॉर्डर रेंज) एसपीएस परमार ने बताया कि शाम करीब चार बजे रिहायशी इलाके में स्थित पटाखा कारखाने में विस्फोट हुआ. वहीं बटाला के वरिष्ठ मेडिकल ऑफिसर संजीव भल्ला ने बताया कि विस्फोट में 23 लोगों की मौत हुई है.
पटाखा फैक्ट्री की इमारत दो मंजिला थी और धमाके की वजह से पटाखा फैक्ट्री के साथ की दो अन्य इमारतें भी ढह गईं.

मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख का अनुदान
पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और अमृतसर मेडिकल कॉलेज भेजे गए गंभीर रूप से घायल सात लोगों को पचास-पचास हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की है. इसके साथ ही मामूली रूप से घायल लोगों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का अनुदान देने की घोषणा की गई है.

मुख्यमंत्री ने नागरिक और पुलिस प्रशासन दोनों को निर्देश दिया है कि वे दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिजनों की हरसंभव मदद करें. उन्होंने निर्देश दिया कि जिला उपायुक्त घायलों को नि:शुल्क बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराएं और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एनडीआरएफ के अभियान की निगरानी करें.

मिली जानकारी के मुताबिक, अगल-बगल की दो इमारतों में भी फैक्ट्रियां थी. हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि क्या इन फैक्ट्रियों के अंदर जो लोग काम कर रहे थे, वो इस हादसे में मलबे में फंसे हैं या नहीं. लेकिन अभी 6 से 8 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button