ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

लोकायुक्त टीम ने एसआई को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के थाना नलखेड़ा में कार्यरत उप निरीक्षक नानूराम बघेल को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रेप किया है। आवेदक प्रेमचंद पिता रघुनाथ निवासी नलखेड़ा जिला आगर मालवा नें बताया कि मैरी 16 वर्ष 5 माह की नाबालिग पुत्री 16 नवंबर को घर से चली गई थी। थाने पर शिकायत की तो स्टाफ के साथ मुंबई से 27 नवंबर को लड़की को लेकर आए। लड़की मुझे सुपुर्द कर दी पर पुलिस ने आरोपी अरुण मालवीय को गिरफ्तार नहीं किया।

मुंबई का गाड़ी का खर्चा 19 हजार और रास्ते का खर्चा अलग हुआ और नानूराम बघेल अभी 10 हजार रुपए और मांग रहे हैं। इस शिकायत का सत्यापन प्रभारी लोकायुक्त उज्जैन के एसपी राजेश पाठक द्वारा डीएसपी सुनील तालान से कराया तो शिकायत सही पाई गई। इस पर से आज ट्रैप दल का गठन किया गया।

नलखेड़ा थाने के परिसर में जैसे ही कार्यवाहक उपनिरीक्षक ने रिश्वत की राशि की पहली किश्त 5 हजार रुपए आवेदक से प्राप्त की। थाने के आसपास तैनात ट्रैप दल ने रंगे हाथ उसको पकड़ लिया, थाना परिसर में कार्रवाही अभी जारी है। ट्रेप दल में सदस्य डीएसपी सुनील तालान, प्रधान आरक्षक हितेश लालावत, आरक्षक इसरार खान, नीरज राठौर, श्याम शर्मा शामिल थे।

Related Articles

Back to top button