ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
देश

जम्मू-कश्मीर में गर्मी के कहर में आएगी कमी, लगातार कई दिनों तक हो सकती है बारिश

Jammu-Kashmir Weekly Weather Update: श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना है.

Jammu-Kashmir Weekly Weather and Pollution Report: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में मंगलवार से मौसम में बदलाव होने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक 12 से 14 अप्रैल तक जहां जम्मू में बादल छाए रहेंगे, वहीं कश्मीर में बारिश के आसार हैं. बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. 16 अप्रैल से एक बार फिर मौसम साफ होने का अनुमान है. इससे पहले रविवार को जम्मू में सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड हुआ. यहां अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से आठ डिग्री ज्यादा था.

मौसम विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री ज्यादा था. जम्मू कश्मीर के ज्यादातर हिस्सों में एक महीने से ज्यादा समय से गर्म दिन दर्ज किए जा रहे हैं. श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 8.7 डिग्री ऊपर था। शहर में न्यूनतम पारा सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक रहते हुए 10 डिग्री सेल्सियस रहा.

80 फीसदी तक कम हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक माता वैष्णों देवी मंदिर यात्रा के बेस शिविर कटरा में दिन का तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात का पारा 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग में निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि इस साल मार्च में किसी भी प्रकार का मजबूत पश्चिमी विक्षोभ नहीं रहा, जिस वजह से केंद्र शासित प्रदेश में 80 फीसदी तक कम बारिश हुई. उन्होंने कहा, “जम्मू शहर में मार्च में सिर्फ 2.1 मिमी बारिश हुई जबकि सामान्य वर्षा 68 मिमी है. इसी तरह श्रीनगर शहर में 21.3 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य वर्षा 117.6 मिमी थी. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है.”

मार्च में 23.3 डिग्री रहा था जम्मू का औसत तापमान

सोनम लोटस ने कहा कि मार्च में जम्मू शहर का औसत तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो काफी अधिक है लेकिन असामान्य नहीं है, क्योंकि 2004 और 2010 में औसत तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. उन्होंने बताया कि मार्च में श्रीनगर शहर में औसत तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो बहुत अधिक है लेकिन असामान्य नहीं है, क्योंकि 2004 और 2010 में यह 13.6 और 13.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. आइये जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर के इन बड़े जिलों में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

इस हफ्ते कश्मीर संभाग में हो सकती है बारिश

श्रीनगर में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. मंगलवार से गुरुवार तक बारिश की संभावना है. इसके बाद फिर से मौसम साफ रहेगा. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा श्रेणी में 38 है. इस हफ्ते एक्यूआई इसी श्रेणी में रहने के आसार हैं.

वहीं गुलमर्ग में सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. यहां भी मौसम श्रीनगर की तरह ही रहने वाला है. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. गुलमर्ग में एक्यूआई अच्छा श्रेणी में 15 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है. कश्मीर संभाग के ज्यादातर जगहों पर मौसम और एक्यूआई ऐसा ही रहने वाला है.

जम्मू संभाग में ऐसा रहेगा साफ

जम्मू में सोमवार को अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. 12 से 14 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक अच्छा श्रेणी में 47 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में रहने के आसार हैं.

कटड़ा में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम साफ रहेगा. 12 से 15 अप्रैल तक आंशिक बादल छाए रहेंगे. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. सप्ताह के अंत तक तापमान इसी के आस-पास बना रहेगा. वायु गुणवत्ता सूचकांक संतोषजनक श्रेणी में 52 है. इस हफ्ते इसी श्रेणी में ही रहने की संभावना है. जम्मू संभाग के ज्यादातर जिलों में मौसम और एक्यूआई इसी तरह का रहेगा.

Related Articles

Back to top button