ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...
विदेश

रूसी हमले में मारियुपोल के 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

रूस यूक्रेन जंग को जल्द ही 50 दिन पूरे होने वाले हैं। उसके कई शहर पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। मारियुपोल सबसे ज्यादा तबाही झेलने वाले शहरों की फेहरिस्त में शामिल है। इस शहर में रूसी हमले की वजह से 10 हजार से ज्यादा नागरिकों की मौत हुई है फ्रांस ने बड़ा एक्शन लेते हुए रूस के 6 डिप्लोमैट्स को बाहर निकाल दिया है। फ्रांसीसी सरकार का कहना है कि लंबी जांच के बाद वो 6 रूसी एजेंट को निकाल रहा है। ये लोग डिप्लोमैटिक कवर की आड़ में फ्रांसीसी हितों को कमजोर कर रहे थे।

रूस ने बीते रोज खार्किव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 14 लोग घायल हो गए। जंग में अब तक 183 यूक्रेनी बच्चों की मौत हो गई है और 342 बच्चे घायल हो गए हैं। युद्ध छिड़ने के वक्त 2.65 लाख यूक्रेनी महिलाएं गर्भवती थीं। इनमें से 80 हजार बच्चों का जन्म अगले तीन महीने में होना है। हालात यह है कि गर्भवतियों को ठंडे, जर्जर बेसमेंट या भीड़ भरे सब-वे स्टेशनों पर डिलीवरी के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर

 रूस ने मारियुपोल में यूक्रेनी सैनिकों के खिलाफ जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल किया था। इस वजह से उन्हें सांस की तकलीफ होने लगी थी।युद्ध में यह पहला मौका हो जब रूस ने केमिकल हथियार का इस्तेमाल किया हो। मॉस्को दौरे पर पहुंचे ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक यूक्रेनियन मर रहे हैं तब तक प्रतिबंध बने रहेंगे। इस युद्ध की वजह से लोगों ने बहुत ज्यादा तकलीफ का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button