ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का मामला आया सामने ,जानिए पूरा मामला

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक युवती को डिजिटल अरेस्ट कर ठगी का मामला सामने आया है। युवती से 6 लाख रूपये की ठगी की गई है। युवती के नाम से पार्सल बुक होने और उससे ड्रग्स भेजने की धमकी देकर युवती को झांसे में लिया गया और फिर डिजिटल अरेस्ट रख उसके खातों की गोपनीय जानकारियां ले ली गई। बाद में जब युवती को समझ में आया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उसने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, दरअसल ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा रेलवे स्टेशन के पास मानस विहार कॉलोनी में रहने वाली युवती मानसी शर्मा को डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया गया।

 मंगलवार को मानसी एसपी ऑफिस पहुंची और उसने पुलिस को बताया है कि 7 नवंबर की दोपहर 11:30 के करीब उसके मोबाइल नंबर पर अनजान व्यक्ति का कॉल आया और करीबन 30 मिनट बात करते हुए बताया कि युवती के नाम पर एक पार्सल है जिसमें अवैध ड्रग्स पाए गए हैं। युवती को कहा गया कि पूरे मामले की जांच चल रही है और वीडियो कॉल के माध्यम से एक व्यक्ति से मिलवाया गया जिस ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा की युवती के बैंक खाते से संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं युवती को मानसिक दबाव में रखते हुए करीबन 9 घंटे तक उसे टॉर्चर किया गया।

आरोपियों ने युवती से आधार कार्ड फोटो और अन्य गोपनीय जानकारी ले ली। युवती को डराकर 6 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए गए। बाद में युवती के नाम पर लोन लेने की कोशिश भी की गई, लेकिन तब तक युवती को समझ आ गया कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। ऐसे में पीड़ित युवती ने ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की शिकायत की है। वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button